खेतों में जलाई जा रही पराली

ंकिसानों को उर्वरा शक्ति बनाए रखने के लिए धान काटने के बाद खेत में आग न जलाने को किसानों को कृषि विभाग द्वारा जागरूक किया जा रहा है। लेकिन किसान फसलों का अवशेष जलाने से बाज नहीं आ रहे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Dec 2018 11:34 PM (IST) Updated:Sun, 09 Dec 2018 11:34 PM (IST)
खेतों में जलाई जा रही पराली
खेतों में जलाई जा रही पराली

जासं, चंदौली : किसानों को उर्वरा शक्ति बनाए रखने के लिए धान काटने के बाद खेत में आग न जलाने को किसानों को कृषि विभाग द्वारा जागरूक किया जा रहा है। लेकिन किसान फसलों का अवशेष जलाने से बाज नहीं आ रहे। शनिवार को ग्राम पंचायत सुंडेहरा के भतीजा गांव में किसानों ने फसलों के अवशेष में आग लगा दी। जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार भारती ने बताया की शासनादेश के अनुसार फसल कटने के उपरांत फसलों के अवशेषों में आग लगाने के लिए पूर्णतया प्रतिबंधित किया गया है। अवशेष जलाने पर प्रति एकड़ 2500 रूपया तथा निरंतर आगे जारी रखने पर 15000 रुपये तक का जुर्माना लगाने का प्राविधान है।

chat bot
आपका साथी