कुएं में गिरने से वृद्धा की मौत

क्षेत्र के माधोरामपुर गांव में कुएं में गिरकर वृद्धा की मौत हो गई। घटना से गांव में कोहराम मच गया। परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। सोमवार को माधोरामपुर निवासी धनपत्ति देवी (70) घर के पास स्थित कुएं के जगत पर चारपाई बिछाकर बैठी थी। उसी समय अचानक असन्तुलित होकर कुएं में जा गिरी। ग्रामीणों की मदद से उसे बाहर निकालकर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मच गया। इस दौरान गांव में अफरा-तफरी मची रही।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Apr 2020 06:56 PM (IST) Updated:Mon, 06 Apr 2020 06:56 PM (IST)
कुएं में गिरने से वृद्धा की मौत
कुएं में गिरने से वृद्धा की मौत

जासं, चौरी (भदोही) : क्षेत्र के माधोरामपुर गांव में कुएं में गिरकर वृद्धा की मौत हो गई। घटना से गांव में कोहराम मच गया। परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। सोमवार को माधोरामपुर निवासी धनपत्ति देवी (70) घर के पास स्थित कुएं के जगत पर चारपाई बिछाकर बैठी थी। उसी समय अचानक असंतुलित होकर  कुएं में जा गिरी। ग्रामीणों की मदद से उसे बाहर निकालकर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मच गया। इस दौरान गांव में अफरा-तफरी मची रही।

chat bot
आपका साथी