आधुनिक व जैविक खेती से किसानों की बढ़ेगी आय

जागरण संवाददाता नौगढ़ (चंदौली) ब्लॉक परिसर में सोमवार को किसान गोष्ठी का आयोजन किया ग

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Oct 2020 05:48 PM (IST) Updated:Mon, 12 Oct 2020 05:48 PM (IST)
आधुनिक व जैविक खेती से किसानों की बढ़ेगी आय
आधुनिक व जैविक खेती से किसानों की बढ़ेगी आय

जागरण संवाददाता, नौगढ़ (चंदौली) : ब्लॉक परिसर में सोमवार को किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को आधुनिक व जैविक विधि से खेती करने को प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की आय में वृद्धि को लेकर गंभीर है। सरकार का प्रयास ग्रामीण क्षेत्रों के विकास का है।

किसानों को पैदावार बढ़ाने व कीटनाशक के प्रयेाग की जानकारी दी गई। बताया कि आय में वृध्दि के लिए मत्स्य पालन, गोपालन, गेहूं, चना, जौ, बाजरा, मटर, सरसों आदि फसलों की खेती करना होगा। कृषि विभाग के कर्मचारी गांव-गांव में जाकर किसानों को जागरूक करें, ताकि किसानों की आय और पैदावार को बढ़ाया जा सके। किसानों को आगाह किया कि फसल अवशेष कदापि न जलाएं। अवशेष जलाने से वातावरण तो प्रदूषित होगा ही मिट्टी के पोषक तत्व भी नष्ट हो जाएंगे। कृषि परियोजना निदेशक सूर श्याम, बीडीओ सुदामा यादव, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी सुरेश सिंह, एडीओ कृषि रक्षा विजय बहादुर सिंह, एडीएजी राम अवतार राम, गोदाम इंचार्ज सुनील सिंह, बीटीएम सूबेदार, एटीएम राहुल मिश्रा, सुजीत सिंह, छोटेलाल, शिवशरण, लल्लन सिंह आदि किसान मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी