प्रभारी मंत्री की आज लगेगी जनचौपाल, अस्पताल का लेंगे जायजा

ऊर्जा राज्य मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री रमाशंकर सिंह पटेल 29 नवंबर को एक दिवसीय दौरे पर जिला मुख्यालय आएंगे। इस दौरान नियामताबाद के छिमियां गांव में जनचौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे। इसके बाद कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों संग बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। वहीं जिला अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेंगे। अधिकारी-कर्मचारी इसकी तैयारियों में जुटे रहे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Nov 2019 09:44 PM (IST) Updated:Fri, 29 Nov 2019 12:40 AM (IST)
प्रभारी मंत्री की आज लगेगी जनचौपाल, अस्पताल का लेंगे जायजा
प्रभारी मंत्री की आज लगेगी जनचौपाल, अस्पताल का लेंगे जायजा

जागरण संवाददाता, चंदौली : ऊर्जा राज्य मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री रमाशंकर सिंह पटेल 29 नवंबर को एक दिवसीय दौरे पर जिला मुख्यालय आएंगे। वे नियामताबाद के छिमियां गांव में जनचौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे। इसके बाद कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों संग बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। वहीं जिला अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेंगे। अधिकारी-कर्मचारी इसकी तैयारियों में जुटे रहे।

राज्य मंत्री का एक दिवसीय दौरा प्रस्तावित है। वे सबसे पहले नियामताबाद ब्लाक के छिमियां गांव पहुंचेंगे। यहां ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे। जिला अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेंगे। कलेक्ट्रेट में अधिकारियों संग बैठक करेंगे। इसमें जिले की बड़ी परियोजनाओं की प्रगति का हाल जानेंगे। साथ ही विकास कार्यों व शासन की प्रमुख योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में भी जानकारी लेंगे। माना जा रहा कि नीति आयोग की ओर से आकांक्षात्मक घोषित जिले में स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, उद्योग और स्वच्छ भारत मिशन के प्रगति पर उनकी विशेष नजर रहेगी। इसको लेकर विभागीय अधिकारी-कर्मचारी तैयारियों में जुट गए हैं। योजनाओं के संबंधित अभिलेखों को दुरूस्त किया जा रहा। साथ ही जिला अस्पताल की भी सफाई कराई गई। फर्श को चमकाने के साथ ही वार्डों में भी सफाई हुई। बेड की चादरें आदि बदलने का काम किया गया ताकि मंत्री के सामने सबकुछ अप-टू-डेट दिखे। सीडीओ डा. एके श्रीवास्तव ने बताया कि प्रभारी मंत्री का एक दिवसीय दौरा प्रस्तावित है। नियामताबाद के छिमियां गांव में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के बाद जिला अस्पताल का निरीक्षण करेंगे। कलेक्ट्रेट में अधिकारियों संग बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।

chat bot
आपका साथी