सांसद की पहल पर प्रवासियों को भेजा गया पंजाब

लॉकडाउन की वजह से नगर में फंसे पंजाब के 44 प्रवासियों को चंदौली सांसद व केंद्रीय मंत्री डा. महेंद्रनाथ पांडेय की पहल पर उनके गृह जनपद भेजा गया। रास्ते के लिए राशन दिया गया और बसों से रवाना कराया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 May 2020 07:41 PM (IST) Updated:Mon, 18 May 2020 07:42 PM (IST)
सांसद की पहल पर प्रवासियों को भेजा गया पंजाब
सांसद की पहल पर प्रवासियों को भेजा गया पंजाब

जासं, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : लॉकडाउन की वजह से नगर में फंसे पंजाब के 44 प्रवासियों को चंदौली सांसद व केंद्रीय मंत्री डा. महेंद्रनाथ पांडेय की पहल पर उनके गृह जनपद भेजा गया। रास्ते के लिए राशन दिया गया और बसों से रवाना कराया गया। सांसद ने वीडियो काल पर प्रवासियों से बातचीत की और मंगलमय यात्रा की कामना की। नगर पालिका परिषद के चेयरमैन संतोष खरवार ने सभी बसों को सैनिटाइज करवाया।

मेहनत मजदूरी कर जीवनयापन करने वाले पंजाब के 44 लोग लॉकडाउन में फंसे हुए थे। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी द्वारा राशन उपलब्ध कराया जा रहा था। अधिक दिन बीत जाने से अपने घर पंजाब जाने के लिए बेहद परेशान थे। यह बात चंदौली सांसद एवं केंद्रीय मंत्री डा. महेंद्रनाथ पांडेय को पता चली तो उन्होंने सभी को घर पहुंचाने की जिम्मेदारी संभाली। जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह के निर्देश पर वाहन पास, स्वास्थ्य परीक्षण, मास्क, सैनेटाइजर, खाने का पैकेट, पानी, तीन क्विटल सूखा राशन, बच्चों के लिए दूध पाउडर की व्यवस्था करके भेजा गया। किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने अधिकारियों से बात कर यात्रा संबंधित आवश्यक दस्तावेजों को तैयार कराया। अखिल पोद्दार, आशीष गुप्ता, सुनील श्रीवास्तव, आलोक वरुण, राहुल जायसवाल, महेंद्र चौहान, कुंदन सिंह, विशाल तिवारी, प्रभु यादव, चंद्रकांत तिवारी, बुल्लू यादव, विवेक सिंह, जेपी गुप्ता, राजेश चौहान आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी