अपराधियों पर रखें नजर, तस्करी पर लगे अंकुश : एडीजी

अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन पीवी रामा शास्त्री ने शनिवार को पुलिस लाइन में मातहतों संग बैठक की। जिले में आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने का निर्देश दिया। फरियादियों की समस्याओं के निस्तारण पर बल दिया। लापरवाही व भ्रष्टाचार में लिप्त पुलिसकर्मियों पर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ¨सह को कार्रवाई का निर्देश दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 03 Nov 2018 09:34 PM (IST) Updated:Sat, 03 Nov 2018 11:17 PM (IST)
अपराधियों पर रखें नजर, तस्करी पर लगे अंकुश : एडीजी
अपराधियों पर रखें नजर, तस्करी पर लगे अंकुश : एडीजी

जागरण संवाददाता, चंदौली : अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन पीवी रामा शास्त्री ने शनिवार को पुलिस लाइन में मातहतों संग बैठक की। जिले में आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने का निर्देश दिया। फरियादियों की समस्याओं के निस्तारण पर बल दिया। लापरवाही व भ्रष्टाचार में लिप्त पुलिसकर्मियों पर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ¨सह को कार्रवाई का निर्देश दिया।

एडीजी जोन ने अपराध नियंत्रण, पुलिस कार्यप्रणाली, डायल 100, आइजीआरएस सम्बंधी मामले व वांछितों की गिरफ्तारी के बारे में विस्तार से जानकारी ली। वहीं अपराध पर हर हाल में प्रभावी रोक लगाने पर बल दिया। कहा अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखने व तस्करी पर रोक लगाने को रात्रि गश्त बढ़ाया जाए। वांछितों को गिरफ्तार कर उन्हें सलाखों के पीछे भेजें। थानों पर पहुंचने वाले फरियादियों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। फरियादियों के साथ पुलिसकर्मी अच्छा व्यवहार करें। वहीं त्वरित न्याय दिलाने का भी प्रयास किया जाना चाहिए। कहा मामलों के निस्तारण के तंत्र विकसित किए जाएं। इसके जरिए अधिक से अधिक प्रार्थना पत्रों पर कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने त्यौहारों के मद्देनजर भी विशेष सतर्कता बरतने को कहा। दीपावली व डाला छठ पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराना पुलिस की जिम्मेदारी है। थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में चक्रमण कर शांति व्यवस्था बनाए रखें। इस दौरान उपद्रवियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। एसपी ने निर्देशों के शत-प्रतिशत पालन का भरोसा दिलाया। बैठक में एएसपी देवेंद्रनाथ, एएसपी आपरेशन वीरेंद्र यादव, सीओ प्रदीप ¨सह चंदेल, त्रिपुरारी पांडेय, कुंवर प्रभात, जगतनारायन कन्नौजिया आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी