विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chandauli: इनवर्टर बना मौत का सबब, करंट लगने से 32 वर्षीय युवक की गई जान; परिवार का बुरा हाल

By Jagran NewsEdited By: Swati Singh
Published: Sat, 01 Jul 2023 11:05 AM (IST)

Chandauli चंदौली में बिजली का करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। मामला बलुआ थाना क्षेत्र के सढान गांव का है। यहां शुक्रवार की रात बिजली के करंट की चपेट में आने से जनसेवा केन्द्र के संचालक 32 वर्षीय मुकेश प्रजापति की मौत हो गई। करंट से झुलसे मुकेश को रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते मे ही उसने दम तोड़ दिया।

इनवर्टर बना मौत का सबब, करंट लगने से 32 वर्षीय युवक की गई जान; परिवार का बुरा हाल
इनवर्टर बना मौत का सबब, करंट लगने से 32 वर्षीय युवक की गई जान; परिवार का बुरा हाल

चंदौली, जागरण संवाददाता। चंदौली में दर्दनाक हादसा हुआ। यहां बिजली का करंट लगने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। करंट लगने से 32 साल का मुकेश बुरी तरह से झुलस गया था। अस्पताल ले जाते वक्त उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। परिवार को रो-रोकर बुरा हाल है।

मामला बलुआ थाना क्षेत्र के सढान गांव का है। यहां शुक्रवार की रात बिजली के करंट की चपेट में आने से जनसेवा केन्द्र के संचालक 32 वर्षीय मुकेश प्रजापति की मौत हो गई। करंट से झुलसे मुकेश को स्वजन तत्काल चहनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गए, जहां हालत गम्भीर देख डॉक्टरों ने रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते मे ही उसने दम तोड़ दिया। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस शव की कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई में जुट गई।

खुद ही बनाने लगे इंवर्टर

सढान गांव निवासी मुकेश प्रजापति गांव में ही जनसेवा केन्द्र चलाने के साथ ही खेती करते थे। उनके घर पर बिजली नहीं थी। तीन दिन बाद बिजली की सप्लाई आने पर इनवर्टर में गड़बड़ी आ गई थी। जिसे शुक्रवार की रात मुकेश खुद ही बनाने लगे। इसी बीच करंट की चपेट में आ गए। करंट लगने से मुकेश बुरी तरह से झुलस गए।

बड़े बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

स्वजन मुकेश को लेकर चहनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले आए। जहां हालत गम्भीर देख डाक्टरों ने रेफर कर दिया। इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। स्वजन वाराणसी के निजी हॉस्पिटल में ले गए, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना से परिवार में सन्नाटा पसर गया। मृतक भाईयों में सबसे बड़ा था। मृतक के पिता रामचन्द्र, पत्नी आरती देवी, पुत्र मनीष व अंश, भाई राजेश, सुरेश, दुर्गेश व उमेश का रो-रोकर बुरा हाल रहा ।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।