विकास कार्य में तेजी की जगी उम्मीद

आम चुनाव समाप्त होने के बाद रेलवे की ओर से कराए जाने वाले विकासपरक कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जगी है। सर्कुलेटिग एरिया सहित जंक्शन पर चल रहे विभिन्न निर्माण कार्य अब जोर पकड़ेंगे। अधिकारी भी कार्य को समय से पूरा कराने के लिए जी जान से लग गए हैं। हाजीपुर जोन से भी अधिकारी कार्यों का जायजा लेने जंक्शन पहुंचने लगे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 May 2019 06:26 PM (IST) Updated:Mon, 27 May 2019 06:26 PM (IST)
विकास कार्य में तेजी की जगी उम्मीद
विकास कार्य में तेजी की जगी उम्मीद

जासं, पीडीडीयू नगर(चंदौली): आम चुनाव समाप्त होने के बाद रेलवे की ओर से कराए जाने वाले विकासपरक कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जगी है। सर्कुलेटिग एरिया सहित जंक्शन पर चल रहे विभिन्न निर्माण कार्य अब जोर पकड़ेंगे। अधिकारी भी कार्य को समय से पूरा कराने के लिए जी जान से लग गए हैं। हाजीपुर जोन से भी अधिकारी कार्यों का जायजा लेने जंक्शन पहुंचने लगे हैं।

दरअसल चुनाव आचार संहिता के चलते विकास कार्यों पर विराम लग गया था। नए कार्यों की स्वीकृति नहीं मिल पा रही थी। सर्कुलेटिग एरिया व जंक्शन के लिए प्रस्तावित कई कार्य जहां-तहां ठप पड़ गए थे। लोक सभा चुनाव प्रक्रिया समाप्त होते ही अधिकारियों ने सक्रियता बढ़ा दी है। इससे अब उम्मीद जग रही है कि विकास कार्यों में तेजी आएगी। सूत्रों की माने तो रेल के विकास और यात्री सुविधाओं पर काफी धन खर्च किया जाना है। अधिकारियों ने इसके लिए कार्ययोजना तैयार करनी शुरू कर दी है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी