सोनिया गांधी को अंतरिम अध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी

कांग्रेस कार्य समिति द्वारा सर्वसम्मिति से सोनिया गांधी को अंतरिम अध्यक्ष बनाए जाने पर शहर कांग्रेस कमेटी के सदस्यों में खुशी की लहर दौड़ गई। रविवार को काली महाल में ढोल नगाड़े की थाप पर कार्यकर्ता जमकर थिरके और मिठाई खिलाकर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। तत्पश्चात कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Aug 2019 06:41 PM (IST) Updated:Sun, 11 Aug 2019 10:25 PM (IST)
सोनिया गांधी को अंतरिम अध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी
सोनिया गांधी को अंतरिम अध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी

जासं, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : कांग्रेस कार्य समिति की ओर से सर्वसम्मति से सोनिया गांधी को अंतरिम अध्यक्ष बनाए जाने पर शहर कांग्रेस कमेटी के सदस्यों में खुशी की लहर दौड़ गई। रविवार को काली महाल में ढोल नगाड़े की थाप पर कार्यकर्ता जमकर थिरके और मिठाई खिलाकर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

जिलाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा सर्वसम्मति से कांग्रेस जन राहुल गांधी को अध्यक्ष बना रहे थे। लेकिन उन्होंने अपने जुबान पर अडिग रहकर यह साबित किया कि राहुल पद लोलपता के भूखे नहीं हैं। निवर्तमान शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा सोनिया जी के अध्यक्ष बनने पर कांग्रेसजनो में हर्ष की लहर है। सोनिया जी एक सशक्त, अनुभवी व त्यागी महिला है। उनके नेतृत्व में कांग्रेस की पूर्व में दस साल सरकार रही। सत्ता को त्याग कर एक अनुभवी अर्थशास्त्री मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री बनाया। हीरालाल शर्मा, बृजेश गुप्ता, मुजाहिद अख्तर, शाहिद तौसिफ, नंदगोपाल सिंह, नवीन पांडेय, राकेश सिंह, विजय गुप्ता, मेवालाल पटेल, नंदलाल गुप्ता, रंजीत जायसवाल, मृत्युंजय शर्मा, मोहन गुप्ता, दुर्गा जायसवाल, राजेश पासवान, महेश मंडल, दाऊ केशरी आदि उपस्थित थे।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी