प्रेम के भूखे हैं भगवान

जागरण संवाददाता चकिया (चंदौली) जागेश्वरनाथ मंदिर परिसर में चल रही श्रीराम कथा में व्यास य

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 Nov 2020 04:39 PM (IST) Updated:Tue, 24 Nov 2020 04:39 PM (IST)
प्रेम के भूखे हैं भगवान
प्रेम के भूखे हैं भगवान

जागरण संवाददाता, चकिया (चंदौली): जागेश्वरनाथ मंदिर परिसर में चल रही श्रीराम कथा में व्यास यशोमती ने कहा धन दौलत से नहीं बल्कि भगवान से प्रेम करना चाहिए। क्योंकि भगवान प्रेम के भूखे हैं। समय ही जीवन का निर्णायक है। भगवान श्री राम का अवतार भक्तों के लिए हुआ। भक्त और भगवान एक दूसरे के पूरक हैं। श्रीराम कथा सुनने से पापों से मुक्ति मिलती है। कहा जब संकट आए तो समझ लीजिए पाप का अंत हो रहा है। गुरु के चरणों में जीवन का उद्धार होता है। गुरु को अपने जीवन को समर्पण कर देना ही जीवन का उद्धार है। अरविद सिंह, कैलाश गिरी, रामभरोस जायसवाल, शेषधर सिंह, जयशंकर प्रसाद जायसवाल, शमशेर यादव आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी