आज जंक्शन का जायजा लेंगे जीएम

पूर्व मध्य रेल हाजीपुर जोन के महाप्रबंधक एलसी त्रिवेदी बुधवार को फिर से जंक्शन पर होंगे। जीएम जंक्शन पर चल रहे कार्यों यात्री सुविधाओं से जुड़ी चीजों आदि व्यवस्थाओं का अवलोकन करेंगे। निरीक्षण को लेकर सभी विभागों के अधिकारी एक बार फिर से सक्रिय भूमिका में आ गए हैं। सभी कार्यों को दुरुस्त करने में अधिकारी लग गए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 16 Apr 2019 07:18 PM (IST) Updated:Tue, 16 Apr 2019 07:18 PM (IST)
आज जंक्शन का जायजा लेंगे जीएम
आज जंक्शन का जायजा लेंगे जीएम

जासं, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : पूर्व मध्य रेल, हाजीपुर जोन के महाप्रबंधक एलसी त्रिवेदी बुधवार को जंक्शन पर होंगे। जीएम जंक्शन पर चल रहे कार्यों, यात्री सुविधाओं से जुड़ी व्यवस्थाओं का अवलोकन करेंगे। निरीक्षण को लेकर सभी विभागों के अधिकारी एक बार फिर से सक्रिय भूमिका में आ गए हैं।

दरअसल 28 मार्च को महाप्रबंधक ने जंक्शन का दौरा किया था। उस समय उन्होंने जंक्शन की आंतरिक व्यवस्थाओं का गहनतापूर्वक पड़ताल की थी। डीजल शेड, लोको शेड व प्लांट डिपो में चल रहे व्यवस्थाओं का उन्होंने जायजा लिया था। अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए थे। अब बुधवार को जीएम जंक्शन का दौरा करेंगे। इस बार जंक्शन पर चल रहे कार्य, यात्रियों से जुड़ी व्यवस्थाएं, सर्कुलेटिग एरिया आदि का निरीक्षण होना है। इसके अलावा जीएम अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे। जीएम के आगमन को लेकर अधिकारियों ने कमर कस ली है। अधिकारी अपने विभागों के अभिलेखों को दुरुस्त करने में लगे हुए हैं। जंक्शन पर सफाई युद्धस्तर पर कराई जा रही है।

chat bot
आपका साथी