किसी तपस्वी से कम नहीं थे पूर्व अध्यक्ष सागर सिंह

जागरण संवाददाता चंदौली स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व बार कौंसिल उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गी

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 08:28 PM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 08:28 PM (IST)
किसी तपस्वी से कम नहीं थे पूर्व अध्यक्ष सागर सिंह
किसी तपस्वी से कम नहीं थे पूर्व अध्यक्ष सागर सिंह

जागरण संवाददाता, चंदौली : स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व बार कौंसिल उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय सागर सिंह की गुरुवार को सिविल बार सभागार में 103वीं जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।

अपर सत्र न्यायाधीश राजेंद्र सिंह ने कहा सागर सिंह केवल अधिवक्ता ही नहीं बल्कि उनका जीवन आध्यात्मिक एवं राजनैतिक भी रहा। वह किसी तपस्वी से कम नहीं थे। बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी सागर सिंह के कृतित्व को आत्मसात कर समाज को दिशा देने का कार्य करें। कार्यक्रम संयोजक एवं जिला शासकीय अधिवक्ता शशिशंकर सिंह ने कहा बाबू सागर सिंह जी जैसा व्यक्तित्व कम ही लोगों में देखने को मिलता था। अपर सत्र न्यायाधीश अंबर रावत, अरविद यादव, मुन्ना प्रसाद, अमित यादव योगेश द्विवेदी, बृजेश यादव, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विभांशु सुधीर ने भी विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता बार अध्यक्ष नंदलाल व संचालन पूर्व अध्यक्ष दरोगा सिंह ने किया।

chat bot
आपका साथी