मड़ई में आग, गाय व दो बकरियों की झुलसकर मौत

बरहनी (चंदौली) कंदवा थाना के ओयरचक गांव में शनिवार की रात सुखराज राम की मड़ई में आग लगने से एक गाय दो बकरियों की जलकर मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Nov 2021 06:30 PM (IST) Updated:Sun, 21 Nov 2021 06:30 PM (IST)
मड़ई में आग, गाय व दो बकरियों की झुलसकर मौत
मड़ई में आग, गाय व दो बकरियों की झुलसकर मौत

जागरण संवाददाता, बरहनी (चंदौली) : कंदवा थाना के ओयरचक गांव में शनिवार की रात सुखराज राम की मड़ई में आग लगने से एक गाय दो बकरियों की जलकर मौत हो गई। वहीं घर गृहस्थी का सामान राख हाोगया। सुखराज अपने परिवार के साथ रात्रि में भोजनादि के बाद मड़ई में सोए थे। अचानक आग की गर्माहट पाते ही आंख खुल गई। देशा कि मड़ई का एक हिस्सा जल रहा है। उन्होंने परिवार के अन्य सदस्यों को जगाया और भागकर बाहर आ गए। हो हल्ला मचाने पर ग्रामीण जुट गए। इसी बीच मड़ई धू-धू कर जलने लगी। आग की लपटें देख किसी की हिम्मत नहीं पड़ी कि अंदर बंधी गाय, बकरियों को खोल दे। इससे वह झुलसकर मर गईं। सुखराज सुखाज ने कहा घर में रखा गेहूं, चावल, कपड़े व अन्य सामान जलकर राख हो गए। पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को विवश है। ग्राम प्रधान जयशंकर सिंह ने जिला प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है।

chat bot
आपका साथी