वृक्षों की कटाई से पर्यावरण संकट

जनसेवा समिति की ओर से मंगलवार को कैलाशपुरी में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें वृक्षों के कटाई से हो रहे पर्यावरण प्रदूषण को रोकने पर चर्चा की गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Nov 2018 06:15 PM (IST) Updated:Tue, 13 Nov 2018 06:15 PM (IST)
वृक्षों की कटाई से पर्यावरण संकट
वृक्षों की कटाई से पर्यावरण संकट

जासं, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : जनसेवा समिति की ओर से मंगलवार को कैलाशपुरी में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें वृक्षों के कटाई से हो रहे पर्यावरण प्रदूषण को रोकने पर चर्चा की गई।

वक्ताओं ने कहा वर्तमान परिवेश में वृक्षों की कटाई निरंतर जारी है। इससे पर्यावरण पर विपरित असर पड़ रहा है। जो मानव जीवन के लिए घातक साबित हो सकता है। लगातार हो रहे वृक्षों के कटाव पर रोक लगाने के लिए सभी को जागरूक होना होगा। इस अवसर पर मिथिलेश कुमार, परवेज अहमद, श्रवण यादव, आनंद तिवारी, अजय कुमार, किरण यादव, रंजीत कुमार आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी