धानापुर गोलीकांड का चौथा आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे

धानापुर कस्बे के हत्याकांड के चौथे आरोपित को पुलिस ने रविवार को पड़ाव चौराहे से गिरफ्तार किया। आरोपित कहीं भागने की फिराक में था। तीन आरोपितों को पुलिस ने पहले की गिरफ्तार कर लिया था।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Feb 2019 09:56 PM (IST) Updated:Sun, 24 Feb 2019 09:56 PM (IST)
धानापुर गोलीकांड का चौथा आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे
धानापुर गोलीकांड का चौथा आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे

जासं, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : धानापुर गोलीकांड का चौथा आरोपित रविवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पड़ाव चौराहे के समीप से उसे धर-दबोचा। घटना के तीन आरोपित पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं।

18 फरवरी को आपसी विवाद में धानापुर कस्बा में गोली चली थी। इसमें राजन ¨सह की मौत हो गई। वहीं बगही निवासी गोपाल ¨सह, लकी ¨सह व पास में खड़ा इसरार गोली लगने से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसी टीवी कैमरे की मदद से आरोपितों की पहचान कर ली। मृतक के रिश्तेदार ने भी थाना क्षेत्र के बभनियांव गांव निवासी पांच आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस पहले ही तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है। रविवार को सीओ सदर त्रिपुरारी पांडेय को मुखबिर से सूचना मिली कि गोलीकांड का चौथा आरोपित संदीप यादव उर्फ गोलू पड़ाव चौराहे से कहीं भागने की फिराक में है। सीओ के निर्देश पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेरेबंदी कर ली। थोड़ी देर बाद आरोपित चौराहे पर पहुंचा। लेकिन पुलिस के मौजूदगी की भनक लगते ही वहां से खिसकने का प्रयास करने लगा। लेकिन पहले से मुस्तैद पुलिसकर्मियों ने धर-दबोचा।

chat bot
आपका साथी