मांगों को लेकर कांग्रेसजनों ने निकाला जुलूस, सौंपा पत्रक

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं को लेकर शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर जुलूस निकाला। जिला कार्यालय से जुलूस मुख्यालय तक पहुंचा वहां से भाजपा जिला कार्यालय पहुंच सांसद को संबोधित पत्रक उनके प्रतिनिधि व जिलाध्यक्ष अभिमन्यू सिंह को पत्रक सौंपा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 28 Feb 2020 10:44 PM (IST) Updated:Sat, 29 Feb 2020 06:06 AM (IST)
मांगों को लेकर कांग्रेसजनों ने निकाला जुलूस, सौंपा पत्रक
मांगों को लेकर कांग्रेसजनों ने निकाला जुलूस, सौंपा पत्रक

जासं, चंदौली : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं को लेकर शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर जुलूस निकाला। जिला कार्यालय से मुख्यालय तक व वहां से भाजपा जिला कार्यालय पहुंच सांसद को संबोधित पत्रक उनके प्रतिनिधि व जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह को पत्रक सौंपा।

वक्ताओं ने कहा प्रकृति की मार से किसानों की कमर टूट गई है, इसके बाद भी धान खरीद में अनियमितता बरती गई। बेजुबान पशुओं की वजह से फसलें बर्बाद हो रही हैं। किसान दिन रात मेहनत करके फसल तैयार कर रहा लेकिन पशु फसलों को रौंद दे रहे और खा जा रहे। पराली जलाने की समस्या का आज तक उचित समाधान नहीं किया गया। इससे धान की फसल कटने में देरी हुई, असमय बारिश से फसल बर्बाद हुई और उसका कोई मुआवजा नहीं मिला। इसके पूर्व जिला कार्यालय में बैठक कर सरकार की नीतियों पर भड़ास निकाली। वक्ताओं ने कहा सरकार की गलत नीतियों के कारण किसान बर्बादी के कगार पर है। सरकार ने वादा किया था कि उनकी आय दोगुनी की जाएगी लेकिन आय बढ़ने के बजाय उसमें गिरावट आई है। बेजुबान पशुओं ने किसानों को अपने ही खेत का पहरेदार बना दिया है। कार्यकर्ताओं का आह्वान किया गया वे ज्यादा से ज्यादा किसानों का मांग पत्र भरवाएं। जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी, आनंद शुक्ल, शशिनाथ उपाध्याय, नारायण मूर्ति ओझा, गीता सिंह, हेमलता पांडेय, रामजी गुप्ता, दयाराम पटेल, राजू गौतम, मंसा देवी, मधु राय, विनोद गणित आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी