26 दिसंबर तक तैयार होगी कंप्यूटरीकृत पांडुलिपी, 27 को प्रकाशन

जागरण संवाददाता चंदौली जिला निर्वाचन अधिकारी नवनीत सिंह चहल ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए

By JagranEdited By: Publish:Mon, 07 Dec 2020 05:08 PM (IST) Updated:Mon, 07 Dec 2020 05:08 PM (IST)
26 दिसंबर तक तैयार होगी कंप्यूटरीकृत पांडुलिपी, 27 को प्रकाशन
26 दिसंबर तक तैयार होगी कंप्यूटरीकृत पांडुलिपी, 27 को प्रकाशन

जागरण संवाददाता, चंदौली : जिला निर्वाचन अधिकारी नवनीत सिंह चहल ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नामावली पुनरीक्षण को लेकर नई गाइडलाइन जारी कर दी है। इसके अनुसार 26 दिसंबर तक कंप्यूटरीकृत पांडुलिपियां तैयार की जाएंगी। वहीं 27 को सूची का आलेख्य प्रकाशन किया जाएगा। 28 दिसंबर से 11 जनवरी तक दावा और आपत्तियां प्राप्त किए जाएंगे, जबकि 22 जनवरी को नामावली का अंतिम प्रकाशन होगा।

निर्वाचन आयोग के आदेश पर 15 अक्टूबर से 12 नवंबर तक बीएलओ ने घर-घर जाकर लोगों का नाम सूची में दर्ज किया था। बीएलओ की ओर से उपलब्ध कराए गए डाटा की फीडिग का काम वर्तमान में किया जा रहा है। इसकी कंप्यूटरीकृत पांडुलिपी तैयार करने के लिए 26 दिसंबर अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। 27 दिसंबर को ड्राफ्ट सूची का प्रकाशन किया जाएगा। बीएलओ बूथों पर इसका प्रदर्शन करेंगे। 28 से तीन दिसंबर तक लोग सूची का अवलोकन कर सकेंगे। जिन लोगों के नाम सूची में शामिल नहीं होंगे, वे इसी अवधि के बीच बीएलओ को दावा व आपत्ति भी उपलब्ध करा सकते हैं। आयोग के मानक के अनुसार फार्म के साथ संबंधित अभिलेख उपलब्ध कराने पर सूची में नाम शामिल किया जाएगा। चार से 11 जनवरी तक दावा व आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। 12 से 21 जनवरी तक मतदाता सूची की दोबारा कंप्यूटरीकृत पांडुलिपी तैयार की जाएगी। जबकि 22 जनवरी को सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा। इसके बाद लोगों के नाम सूची में शामिल नहीं होंगे। दरअसल, ग्राम प्रधानों का कार्यकाल इसी माह समाप्त हो रहा है। कोरोना के चलते तैयारी पिछड़ गई लेकिन आयोग अप्रैल, मई तक हर हाल में चुनाव कराने की योजना बना रहा है। ऐसे में जनवरी तक मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया जनवरी में पूरी कर ली जाएगी।

chat bot
आपका साथी