भीषण गर्मी में वीवी पैट को संभालने की चुनौती

????? ??? ??? ?? ?? ???? ?????? ??? ???? ??? ???? ???? ?????? ????? ?? ????? ???? ??? ???? ?? ??????? ?????? ????? ????? ???? ?????? ? ???? ???? ??? ???? ??? ??? ?? ??? ???? ?? ????? ??? ??? ???????? ????? ?? ???? ???? ?????? ???? ?? ???? ???? ???? ????? ??? ???? ??????? ???? ??? ??? ???

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Mar 2019 08:06 PM (IST) Updated:Fri, 15 Mar 2019 08:06 PM (IST)
भीषण गर्मी में वीवी पैट को संभालने की चुनौती
भीषण गर्मी में वीवी पैट को संभालने की चुनौती

जासं, चंदौली : अंतिम चरण में मई की तपती दोपहरी में जनपद में होने वाले लोकसभा चुनाव के दौरान वीवी पैट मशीन को संभालना चुनौती होगी। दरअसल अधिक तापमान व गर्म मौसम में मशीन सही ढंग से काम नहीं कर पाती। ऐसे में निष्पक्ष मतदान को लेकर वोटर हंगामा खड़ा कर सकते हैं। इसको देखते हुए जिला प्रशासन मंथन में लगा है।

वीवी पैट मशीन 45 डिग्री से अधिक पारा बढ़ने पर अक्सर बंद पड़ जाती है। मशीन से पर्ची निकलना बंद हो जाती है। जनपद में मई के मध्य में मतदान होना है। ऐसे में गर्मी अपने चरम पर रहेगी। इसका असर वीवी पैट के संचालन पर पड़ सकता है। मतदान के दौरान यदि मशीन बंद पड़ी तो मतदाता निष्पक्ष चुनाव को लेकर सवाल खड़े कर सकते हैं। इसको लेकर जिला प्रशासन मंथन में लगा हुआ है। मशीन को छाया व ठंडे स्थान पर लगाने की योजना है। सेक्टर मजिस्ट्रेट समेत पीठासीन अधिकारियों को भी मशीन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। ताकि जरूरत पड़ने पर ठीक कर दोबारा चालू किया जा सके। हालांकि मशीन की देखरेख व संचालन को पोलिग पाíटयों के साथ एक अतिरिक्त काíमक को भी तैनात किया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी बच्चालाल ने बताया कि अधिक गर्मी का असर वीवी पैट मशीन के संचालन पर पड़ सकता है। मशीन को छाया व ठंडे स्थान पर लगाने की योजना बनाई गई है।

chat bot
आपका साथी