कर्मनाशा नदी में डूबने से युवक की मौत

कर्मनाशा नदी में डूबने से युवक की मौत

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Jun 2022 07:41 PM (IST) Updated:Sun, 26 Jun 2022 07:41 PM (IST)
कर्मनाशा नदी में डूबने से युवक की मौत
कर्मनाशा नदी में डूबने से युवक की मौत

कर्मनाशा नदी में डूबने से युवक की मौत

जागरण संवाददाता, नौगढ़ (चंदौली) : नौगढ़ के देवखत के पास रविवार को कर्मनाशा नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतक 36 वर्षीय विवेक यादव, पीडीडीयू नगर के रहने वाले थे। उनके पिता दिलदार यादव, चंधासी के जाने-माने कोयला व्यवसायी हैं। विवेक उनके बड़े पुत्र थे। नौगढ़ थाना की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई।

विवेक के भाईयों का नौगढ़ बांध का ठेका है। इसी क्रम में विवेक नवखत गए थे। नदी के तट पर बंधी नाव अचानक रस्सी खुलने से नदी मं आगे बढ़ने लगी तो विवेक ने इसे पकड़ने का प्रयास किया। इस क्रम में वह गहरे पानी में चले। हो-हल्ला सुनने पर ग्रामीणों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब वह दम तोड़ चुके थे। ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला जा सका। इस घटना से सभी मर्माहत हैं।

chat bot
आपका साथी