बुद्धिजीवी सम्मेलन से सामाजिक समरसता का आह्वान

धरहरा गांव में सोमवार को युवा संघर्ष मोर्चा के द्वारा आयोजित बुद्धिजीवी सम्मेलन मेंवक्ताओं ने समाज निर्माण और सामाजिक समरसता का आह्वान किया गया। इस दौरान स्वतंत्रता आंदोलनों के प्रणेताओं की मूर्ति लगाने का निर्णय लिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Feb 2019 06:58 PM (IST) Updated:Mon, 18 Feb 2019 06:58 PM (IST)
बुद्धिजीवी सम्मेलन से सामाजिक समरसता का आह्वान
बुद्धिजीवी सम्मेलन से सामाजिक समरसता का आह्वान

जासं,सकलडीहा(चंदौली): धरहरा गांव में सोमवार को युवा संघर्ष मोर्चा के बुद्धिजीवी सम्मेलन में वक्ताओं ने समाज निर्माण और सामाजिक समरसता का आह्वान किया गया। स्वतंत्रता आंदोलनों के प्रणेताओं की मूर्ति लगाने का निर्णय लिया गया।

सम्मेलन में भारतीय परंपरा के संवाहक महाराणा प्रताप, महाराजा सुहेलदेव, पृथ्वीराज चौहान व गोंडवाना की रानी दुर्गावती की मूर्ति लगाने का संकल्प लिया गया। मोर्चा के संयोजक शैलेंद्र पांडेय ने कहा कि जनपद में एक सामाजिक न्यायालय के निर्माण की आवश्यकता है। जिसमें समाज के सभी वर्गों की हिस्सेदारी हो। सकलडीहा पीजी कॉलेज छात्रसंघ के महामंत्री अखिलेश राजभर को महाराजा सुहेलदेव की प्रतिमा के निर्माण के लिए बनी समिति का अध्यक्ष घोषित किया गया। डॉ. उमानाथ चौहान को पृथ्वीराज चौहान, कमलेश कुमार गौड़ को महारानी दुर्गावती की मूर्ति के लिए व अन्नू ¨सह को महाराणा प्रताप की मूर्ति के लिए अध्यक्ष नामित किया गया। इससे पूर्व पुलवामा में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई। धरहरा गांव में परशुराम मंदिर के निर्माण को ईंट पूजन किया गया। भाजपा नेता सूर्यमुनि तिवारी, डॉ संपूर्णानंद पांडेय, अमित तिवारी, उदयभान पांडेय, अजय मालवीय, रोहित तिवारी लकी ¨सह संजीव पाठक, रूद्र पाठक सहित अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी