सेवा सप्ताह के तीसरे दिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने की सफाई

जागरण संवाददाता पीडीडीयू नगर (चंदौली) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आय।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Sep 2020 07:24 PM (IST) Updated:Wed, 16 Sep 2020 10:41 PM (IST)
सेवा सप्ताह के तीसरे दिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने की सफाई
सेवा सप्ताह के तीसरे दिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने की सफाई

जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तीसरे दिन बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर के विभिन्न सेक्टरों में सफाई की।लोगों को आसपास सफाई रखने की अपील की गई। केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाई गईं। चेयरमैन संतोष खरवार ने कार्यकर्ताओं के साथ अलीनगर में सफाई की। कहा सफाई रहने से कई बीमारियों से बचा जा सकता है। अभिमन्यु सिंह, राणा प्रताप सिंह, रमेश जायसवाल, डा. अनिल यादव, आशीष गुप्ता, सतीष चौहान, सुनील श्रीवास्तव, सुनील विश्वकर्मा, जितेंद्र गुप्ता शामिल थे। वहीं काली महाल स्थित शिव मंदिर परिसर में सफाई अभियान चला। गुड्डू गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, जितेंद्र मिश्रा, मिथिलेश तिवारी, अर्चित चौरसिया शामिल थे। राम मंदिर प्रांगण में स्वच्छता के दौरान मनोज जायसवाल, नंदी चौरसिया, सोमप्रकाश जायसवाल, महेंद्र चौहान, क्षितिज कांत केसरी, रोहित जायसवाल, विभूति जायसवाल, संजय कन्नौजिया शामिल थे। पड़ाव प्रतिनिधि के अनुसार:

सेवा सप्ताह के तीसरे दिन पड़ाव चौराहा पर राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य शिवशंकर सिंह पटेल ने सफाई की। लोगों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया गया। अनिल सिंह, प्रमोद पटेल, अनुराग मौर्या, संतोष, रमेश, प्रभात नारायण सिंह, प्रवीण चौहान आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी