अपनों के गढ़ में पीछे रहे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्रनाथ पांडेय ने कड़े मुकाबले में भले ही दोबारा जीत हासिल कर ली। लेकिन अपनी पार्टी के दिग्गजों के बूथों पर शिकस्त का सामना करना पड़ा। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह लोकसभा प्रभारी अनिल सिंह जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा व किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह के बूथों पर गठबंधन की बढ़त रही। जबकि सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर व पूर्व सांसद रामकिशुन यादव के गांवों के बूथों पर भाजपा भारी रही। अपना किला बचाने में नाकाम रहे दिग्गजों की मतदाताओं पर ढीली पकड़ को लेकर चर्चाएं आम हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 May 2019 06:15 PM (IST) Updated:Fri, 24 May 2019 06:15 PM (IST)
अपनों के गढ़ में पीछे रहे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
अपनों के गढ़ में पीछे रहे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

जागरण संवाददाता, चंदौली : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्रनाथ पांडेय ने कड़े मुकाबले में भले ही दोबारा जीत हासिल कर ली। ..लेकिन अपनी पार्टी के दिग्गजों के बूथों पर शिकस्त का सामना करना पड़ा। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह, लोकसभा प्रभारी अनिल सिंह, जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा व किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह के बूथों पर गठबंधन की बढ़त रही। जबकि सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर व पूर्व सांसद रामकिशुन यादव के गांवों के बूथों पर भाजपा भारी रही। अपना किला बचाने में नाकाम रहे दिग्गजों की मतदाताओं पर ढीली पकड़ को लेकर चर्चाएं आम हैं।

धानापुर, सकलडीहा व वर्तमान में सैयदराजा से विधायक सुशील सिंह के ताजपुर बूथ पर भाजपा को मुंह की खानी पड़ी। ताजपुर के बूथ संख्या 85 व 86 पर प्रदेश अध्यक्ष गठबंधन उम्मीदवार से काफी पीछे रहे। बूथ संख्या 85 पर 355 मतदाताओं ने वोट डाले थे। इसमें भाजपा को 44 और सपा को 299 तो बूथ संख्या 86 पर कुल पड़े 432 वोटों में भाजपा के खाते में 111 व गठबंधन को 294 मत मिले। इसी प्रकार भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा के गांव कैथी में बूथ संख्या 37 पर भाजपा को मतदाताओं ने कम तवज्जो दी। यहां गठबंधन ने 427 तो भाजपा को मात्र 216 मत ही प्राप्त हुए। लोकसभा चुनाव के प्रभारी अनिल सिंह के गांव सर्फुद्दीनपुर में भी भाजपा को शिकस्त मिली। बूथ संख्या 21 पर कुल पड़े 516 मतों में भाजपा की झोली में मात्र 159 वोट ही आए। जबकि गठबंधन को 342 वोट मिले। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह के गांव डबरियां में बूथ संख्या 111 पर कुल 424 वोट पड़े। इसमें भाजपा को 172 तो गठबंधन को 240 मत मिले। भाजपा प्रत्याशी को अपनों के गढ़ में शिकस्त का सामना करना पड़ा तो सपा के किले में सेंध लगाने में कामयाब रहे। सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर के गांव बरठी के बूथ संख्या 294 पर कुल 763 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें 438 वोट भाजपा के खाते में गए। वहीं सपा-बसपा गठबंधन को मात्र 261 वोट मिले। सपा के पूर्व सांसद रामकिशुन यादव के गांव बौरी के बूथ पर गठबंधन पिछड़ गया। यहां बूथ संख्या 241 पर कुल पड़े 752 मतों में 463 भाजपा तो 249 वोट गठबंधन को मिले।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी