भाजपा विधायक की टिप्पणी अमर्यादित : शालिनी

बसपा सुप्रिमो मायावती पर भाजपा विधायिका की अभद्र टिप्पणी को लेकर विभिन्न राजनैतिक दलों ने आलोचना की है।रविवार को बसपा व सपा सहित कांग्रेस ने भी उनकी टिप्पणी को अमर्यादित बताया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jan 2019 07:29 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jan 2019 07:29 PM (IST)
भाजपा विधायक की टिप्पणी अमर्यादित : शालिनी
भाजपा विधायक की टिप्पणी अमर्यादित : शालिनी

जासं, सकलडीहा(चंदौली) : बसपा मुखिया मायावती पर भाजपा विधायिका की अभद्र टिप्पणी को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों ने आलोचना की। रविवार को बसपा व सपा सहित कांग्रेस ने भी उनकी टिप्पणी को अमर्यादित बताया। वाराणसी की मेयर उम्मीदवार रहीं कांग्रेस नेता शालिनी यादव ने कहा कि भाजपा विधायक ने महज मायावती का अपमान नहीं किया वरन भारतीय नारी जाति का अपमान किया है। उनकी टिप्पणी भाजपा की हताशा को प्रदर्शित कर रही है। सपा नेता हाजी जोखू सिद्दीकी, जिपं सदस्य अनिल यादव व बसपा नेता बृजेश बरेली ने भाजपा विधायक की टिप्पणी की कड़ी ¨नदा की। बसपा व सपा कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से भाजपा विधायक साधना ¨सह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने व महिला आयोग से कार्रवाई की मांग की है।

chat bot
आपका साथी