अखिलेश यादव ने डा. लोहिया के सपनों को किया साकार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन सोमवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। पूर्व सांसद रामकिशुन यादव केक काटा। तत्पश्चात गोष्ठी आयोजित की गई। साथ ही अखिलेश यादव के दीर्घायु होने की कामना की गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Jul 2019 08:07 PM (IST) Updated:Tue, 02 Jul 2019 06:24 AM (IST)
अखिलेश यादव ने डा. लोहिया के सपनों को किया साकार
अखिलेश यादव ने डा. लोहिया के सपनों को किया साकार

जासं, चंदौली : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्म दिन पर सोमवार को कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उनकी दीर्घायु होने की कामना की। जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने कहा कि समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाकर अखिलेश ने लोहिया जी के सपनों को साकार किया है। कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर पौधरोपण किया। विधायक प्रभुनारायण सिंह , पूर्व जिलाध्यक्ष बलिराम सिंह यादव, मनोज काका, संजय सोनकर आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

पीडीडीयू नगर प्रतिनिधि के अनुसार कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्म दिन मनाया। पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने केक काटा। कहा अखिलेश यादव ने सपा सरकार के मुखिया के रूप में किसानों, नौजवानों, गरीबों, छात्रों, वकीलों एवं महिलाओं के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाकर डा. लोहिया के सपनों को साकार किया है। डा. उमाशंकर यादव, मुलायम यादव, बबलू यादव, मंगल जायसवाल, पारस, राजेश, कमलेश यादव, महेंद्र प्रताप, राजदीप यादव आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता राजकुमार जायसवाल व संचालन बाबूलाल यादव ने किया।

-------------------

नियामताबाद प्रतिनिधि के अनुसार समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव का जन्म दिन बिलारीडीह स्थित शिव मंदिर परिसर में हवन पूजन कर मनाया। दीर्घायु होने की प्रार्थना की। सयुस के राष्ट्रीय सचिव डीएन यादव ने कहा अखिलेश यादव भारतीय राजनीति के भविष्य हैं। धनिराज यादव, चंद्रजीत, जमुना, डॉ पीएस यादव, चंद्रशेखर, राजू सोनकर आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी