जल्दी पहुंचने की हड़बड़ाहट में होती हैं दुर्घटनाएं

??????? ????? ??? ???????? ?????? ??????????? ? ?????? ???? ????? ??? ?????? ???? ?????? ???? ?? ????????? ??? ???? ??????? ?????? ????? ???? ????? ????? ?? ??? ????? ? ?????? ????? ?? ??? ?????? ???? ????

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Oct 2019 08:04 PM (IST) Updated:Thu, 17 Oct 2019 05:59 AM (IST)
जल्दी पहुंचने की हड़बड़ाहट में होती हैं दुर्घटनाएं
जल्दी पहुंचने की हड़बड़ाहट में होती हैं दुर्घटनाएं

जासं, नौगढ़ (चंदौली) :  स्थानीय विकास खंड कार्यालय, राजकीय महाविद्यालय व राजकीय इंटर कालेज में एआरटीओ विजय प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया गया। इसमें लोगों को सीट बेल्ट व हेलमेट लगाने के लिए जागरूक किया गया। कहा वाहन चलाते समय खुद की सुरक्षा बेहद जरूरी है। जब तक चालक अपनी जान की परवाह करेंगे दुर्घटना कम होने की संभावना रहेगी। अमूमन लोग चार पहिया व दो पहिया वाहनों को चलाते समय सीट बेल्ट व हेलमेट लगाने से कतराते हैं, जो कि खतरनाक प्रवृत्ति है। वाहनों को चलाते समय सड़क पर आवागमन की स्थिति का आकलन हर हाल में कर लेना चाहिए। इससे सुरक्षित यात्रा के साथ ही राहगीरों व अन्य वाहनों के लिए अच्छा रहता है। जल्दी पहुंचने की हड़बड़ाहट में दुर्घटनाएं होती हैं। जिन्हें आसानी से रोका जा सकता है। युवाओं को सीमित गति से वाहन चलाने की नसीहत दी। बड़ी संख्या में विद्यार्थी, शिक्षक, जनसामान्य व कर्मचारी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी