महिलाओं को शिक्षित करने पर बल

जासं, नौगढ़ (चंदौली): मुस्लिम विकास मंच की बैठक बुधवार को बाघी गांव में हुई। इसमें मंच के विस्तार

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Jul 2017 06:19 PM (IST) Updated:Wed, 19 Jul 2017 06:19 PM (IST)
महिलाओं को शिक्षित करने पर बल
महिलाओं को शिक्षित करने पर बल

जासं, नौगढ़ (चंदौली): मुस्लिम विकास मंच की बैठक बुधवार को बाघी गांव में हुई। इसमें मंच के विस्तार पर चर्चा की गई। जिला संयोजक मुहम्मद मुस्तकीम ने कहा कि मंच मुस्लिम समाज के विकास के प्रति सजग है। शिक्षा के लिहाज से मुस्लिम वर्ग की प्रगति काफी पिछड़ी हुई है। इसे दूर करने के लिए मुस्लिम विकास मंच द्वारा शीघ्र ही अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बालिकाओं को शिक्षित करने व बाल विवाह जैसी कुप्रथाओं को समाप्त करने पर जोर दिया। महिलाओं के घरेलू उत्पीड़न से निजात दिलाने पर भी चर्चा की गई। इस दौरान रामजी जायसवाल, अजीत अहमद, साधो शरण जायसवाल, डा. शमसुद्दीन, इकबाल खान, रामजी केशरी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी