16,275 छात्रों को मिली साढ़े छह करोड़ छात्रवृत्ति

जागरण संवाददाता चंदौली जिले के 16725 छात्र-छात्राओं के खाते में गुरुवार को साढ़े छह क

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 08:29 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 08:29 PM (IST)
16,275 छात्रों को मिली साढ़े छह करोड़ छात्रवृत्ति
16,275 छात्रों को मिली साढ़े छह करोड़ छात्रवृत्ति

जागरण संवाददाता, चंदौली : जिले के 16,725 छात्र-छात्राओं के खाते में गुरुवार को साढ़े छह करोड़ रुपये छात्रवृत्ति की धनराशि भेजी गई। सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से बटन दबाकर डीबीटी के जरिए विद्यार्थियों के आधार लिक खातों में पैसा भेजा। सामान्य, पिछड़ा, अनुसूचित व अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र-छात्राओं को योजना का लाभ मिला है। इससे छात्रों के चेहरे खिल उठे। जिलाधिकारी संजीव सिंह समेत अन्य अफसरों ने एनआइसी सभागार में कार्यक्रम का प्रसारण देखा। वहीं छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र भी दिया। अनुसूचित जाति के 6056 छात्र-छात्राओं के खाते में 1.56 करोड़ रुपये भेजे गए। इसी तरह सामान्य वर्ग के 2163 छात्रों को 1.2 करोड़ रुपये छात्रवृत्ति मिली। अन्य पिछड़ा वर्ग के 7302 छात्रों के खाते में 3.72 करोड़ और अल्पसंख्यक वर्ग के 754 विद्यार्थियों के खाते में 19.20 लाख रुपये भेजे गए। छात्रों को शुल्क प्रतिपूर्ति के तहत छात्रवृत्ति मिली है। जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र का वितरण किया। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रही है। छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति, किताब, ड्रेस समेत तमाम सुविधाएं मुहैया की जा रही हैं। विद्यार्थी पूरी मेहनत और लगन के साथ लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई करें तो सफलता जरूर मिलेगी। इस दौरान विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी