परिणय सूत्र में बंधे 14 जोड़े

जागरण संवाददाता, मुगलसराय (चंदौली) : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सोमवार को दुलही

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Apr 2018 11:56 PM (IST) Updated:Mon, 30 Apr 2018 11:56 PM (IST)
परिणय सूत्र में बंधे 14 जोड़े
परिणय सूत्र में बंधे 14 जोड़े

जागरण संवाददाता, मुगलसराय (चंदौली) : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सोमवार को दुलहीपुर, मोहम्मदपुर में 14 जोड़ों का विवाह हुआ। इस दौरान आरएसएस के कार्यकारिणी सदस्य, पूर्वी उत्तर प्रदेश रामाशीष व विधायक साधना ¨सह ने वर वधू को आशीर्वाद दिया।

विवाह स्थल को खूब सजाया गया था। मुख्य पंडाल के अतिरिक्त घरातियों, बरातियों व अन्य अतिथियों के भोजन व नाश्ता के लिए भी पंडाल लगा था। मंडप में जैसे ही नव युगल पहुंचे और विवाह के लिए बैठे पुरोहितों के मंत्रोच्चार व अन्य रश्म शुरू दी। सभी अतिथियों व आगंतुकों ने नवदंत्तियों को आशीर्वाद दिया। साथ ही उपहार स्वरूप चांदी के गहने, पलंग, बेड, बर्तन, टेबल फैन सहित नगद धनराशि भेंट की। मुख्य अतिथि ने कहा समाज के ऐसे वर्ग के लोग जो अपने पुत्र व पुत्रियों की शादी धूमधाम से नहीं कर पाते हैं। उनके लिए प्रदेश सरकार इस योजना का संचालन कर रही है। एक ही मंडप में एक साथ 14 जोड़ों की शादी होना सौभाग्य की बात है। विधायक साधना ¨सह ने कहा सामूहिक विवाह का आयोजन एक पुनीत कार्य है। इससे समाज का कल्याण होता है। ऐसे कार्यों में समाज के सभी वर्गों को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। इसके तहत लड़की के खाते में बीस हजार रुपये की धनराशि दी जाती है। साथ ही दस हजार रुपये की सामग्री उपहार स्वरूप प्रदान की जाती है। आवाहन किया अधिक से अधिक लोग इस योजना में पंजीकरण कराकर इसका लाभ उठाएं। साथ ही उन्होंने सभी नव विवाहित जोड़ों को पंजीकरण प्रमाण पत्र भी दिया। इस मौके पर राणा प्रताप ¨सह, शिवशंकर पटेल, विष्णुकांत अग्रवाल, सतीश ¨जदल, विक्रम चौधरी, राजेश पटेल, विष्णु पटेल, वंशदेव पटेल, अशोक पटेल, तेज बहादुर, जयकुमार गुप्ता, संग्राम ¨सह, ¨पटू माली, राकेश भारती आदि उपस्थित थे। संचालन डा. ओपी ¨सह ने किया।

chat bot
आपका साथी