सेना भर्ती का कार्य स्थगित

चंदौली : जिले में होने वाली सेना भर्ती का कार्य स्थगित कर दिया गया है। जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम

By Edited By: Publish:Sun, 05 Jul 2015 09:41 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2015 09:41 PM (IST)
सेना भर्ती का कार्य स्थगित

चंदौली : जिले में होने वाली सेना भर्ती का कार्य स्थगित कर दिया गया है। जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने बताया कि निदेशक सेना भर्ती कार्यालय वाराणसी 26 जून को आए पत्र भर्ती का कार्य स्थगित किया गया है। बता दें कि छह जुलाई से 17 जुलाई के बीच चंदौली के महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज, पालीटेक्निक और पं. केपी त्रिपाठी पीजी कालेज में सेना भर्ती का कार्य तय था। इस भर्ती में छह जिलों के युवा प्रतिभाग करने थे। इसके लिए सेना के अधिकारियों ने कई बार स्थलीय निरीक्षण भी किया था। सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं को देखते हुए इस स्थान को उचित बताया था। पर पिछले दिनों आयुक्त की अध्यक्षता में हुई सेना के अधिकारियों और जिलाधिकारियों की बैठक में चंदौली में भर्ती का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया।

chat bot
आपका साथी