मढि़या न्याय पंचायत बनेगा नगर पालिका: डीएम

पड़ाव (चंदौली) : मढि़या न्याय पंचायत को नगर पालिका बनाने के लिए शासन को पत्र लिखा गया है। शासन द्वारा

By Edited By: Publish:Sun, 01 Feb 2015 09:47 PM (IST) Updated:Sun, 01 Feb 2015 09:47 PM (IST)
मढि़या न्याय पंचायत बनेगा नगर पालिका: डीएम

पड़ाव (चंदौली) : मढि़या न्याय पंचायत को नगर पालिका बनाने के लिए शासन को पत्र लिखा गया है। शासन द्वारा स्वीकृति मिल जाने पर न्याय पंचायत को नगर पालिका का दर्जा दे दिया जाएगा।

उक्त जानकारीं रविवार को सेमरा गांव के एक विद्यालय में सिलाई प्रशिक्षण का निरीक्षण करने आए डीएम एनके सिंह ने प्रेसवार्ता के दौरान दी। क्षतिग्रस्त पड़ाव -भूपौली मार्ग के बारे में कहा कि शीघ्र ही विभाग से वार्ता कर मार्ग के मरम्मत का कार्य कराया जाएगा। मालूम हो कि विगत दिनों मढि़या न्याय पंचायत को नगर पालिका बनाने के लिए न्याय पंचायत के सभी ग्राम प्रधानों ने प्रस्ताव बनाकर डीएम को पत्रक सौंपा था।

पत्रक सौंपने गए ग्राम प्रधानों का नेतृत्व सपानेता जय प्रकाश यादव ने किया था। उन्होंने कहा कि मढि़या न्याय पंचायत को नगर पालिका का दर्जा दिए जाने से क्षेत्र का समुचित विकास होगा। इन दिनों पड़ाव क्षेत्र में बिजली, पानी व जल निकासी की गंभीर समस्या बनी हुई है।

chat bot
आपका साथी