दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर दो पैसेंजर ट्रेन का संचालन शुरू

दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर एचएडी और एजीएन ने अप-डाउन का संचालन शुरू कर दिया गया। इससे यात्रियों को काफी राहत मिली है। करीब एक वर्ष बाद पैसेंजर ट्रेनों के चलने से स्टेशन भी यात्रियों से गुलजार दिखाई दिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 11:32 PM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 11:32 PM (IST)
दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर दो पैसेंजर ट्रेन का संचालन शुरू
दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर दो पैसेंजर ट्रेन का संचालन शुरू

जेएनएन, बुलंदशहर। दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर एचएडी और एजीएन ने अप-डाउन का संचालन शुरू कर दिया गया। इससे यात्रियों को काफी राहत मिली है। करीब एक वर्ष बाद पैसेंजर ट्रेनों के चलने से स्टेशन भी यात्रियों से गुलजार दिखाई दिया।

कोरोना काल में लगे लाकडाउन के बाद से ही ट्रेनों का संचालन ठप पड़ा हुआ था। अनलाक होने के बाद जंक्शन स्टेशन पर रूकने वाली कुछ एक्सप्रेस ट्रेनें दौड़ने शुरू हो गई थीं, लेकिन पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुरू नहीं हो सका था। अब सोमवार से खुर्जा जंक्शन स्टेशन पर रुकने वाली दो पैसेंजर ट्रेनों का अप-डाउन में संचालन शुरू हो गया है। सोमवार को दोनों पैसेंजर ट्रेन ट्रैक पर दौड़ी। सोमवार को हाथरस से दिल्ली जाने वाली ईएमयू सुबह 7.28 बजे खुर्जा जंक्शन पर पहुंची। वहीं अलीगढ़ से नई दिल्ली जाने वाली ईएमयू सुबह 7.02 बजे खुर्जा जंक्शन पहुंची। दोनों ट्रेनों के स्टेशन पर पहुंचते ही उस पर बैठने के लिए अफरातफरी मच गई। काफी समय से जहां स्टेशन पर इक्का-दुक्का यात्री ही आते थे। वहीं सोमवार को स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ दिखाई दी। वहीं आगामी दिनों में ही अन्य पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा।

बैठक में व्यापारियों ने समस्याओं पर मंथन

कालेज मार्ग स्थित गोरक्षणी सभा की गोशाला में पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले बैठक आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार रखे और व्यापारियों की समस्याओं को लेकर मंथन किया।

सोमवार पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के कार्यकर्ता और पदाधिकारी गोरक्षणी सभा की गोशाला में एकत्र हो गए। जहां उन्होंने व्यापार मंडल के संगाठनात्मक व्यवस्था के पुनगर्ठन पर विचार किया। साथ ही कोरोना काल में हुई परेशानी को लेकर चर्चा की और निर्णय लिया कि भविष्य में किसी भी व्यापारी की समस्या के निस्तरण को लेकर कार्रवाई की जाएगी। वहीं व्यापारियों ने जीएसटी के माध्यम से आ रही परेशानियों को पदाधिकारियों के समक्ष रखा। साथ ही बताया कि प्रत्येक विषय में व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिस पर विचार कर निर्णय लिया गया कि भविष्य में योजना बनाकर संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया जाएगा। इसमें गोपाल जैन, रविद्र अग्रवाल, चंद्रपाल, देवेंद्र आर्य, प्रमोद अग्रवाल, नवनीत बंसल, अविनाश तायल, दीपक, प्रेम प्रकाश अरोरा आदि रहे।

chat bot
आपका साथी