दीपावली के रंग में रंगने लगा बाजार, घर-बाजार सजने शुरू

दीपावली का पर्व करीब आ रहा है। इसके मद्देनजर जिलेभर में बाजार में रौनक बढ़ने लगी है। घरों में रंगाई-पुताई होने लगी है। दीपावली मेला भी लगाया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 08:22 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 08:22 PM (IST)
दीपावली के रंग में रंगने लगा बाजार, घर-बाजार सजने शुरू
दीपावली के रंग में रंगने लगा बाजार, घर-बाजार सजने शुरू

बुलंदशहर, जेएनएन। दीपावली के रंग में बाजार पूरी तरह से रंगने लगे हैं। कुम्हार दीपकों को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं और घरों में रंगाई-पुताई के साथ-साथ साज-सज्जा का कार्य शुरू हो गया है। इलैक्ट्रानिक्स से लेकर ज्वैलर्स भी पर्व पर मिल रहे आर्डरों को लेकर उत्साहित हैं।

आगामी चार नवंबर को दीपावली का पर्व है। रोशनी के इस त्योहार के मद्देनजर चहुं ओर तैयारियों की बयार बहने लगी है। लोगों के घरों में रंगाई-पुताई का कार्य तेजी से चल रहा है। पर्व को लेकर दुकानदारों ने भी तैयारियां कर ली हैं। इससे बाजार की रौनक भी बढ़ने लगी है। पारंपरिक मिट्टी के दीपक बाजारों में महकने लगे हैं। बाजार में वर्तमान में रंग-बिरंगी फूलों की झालर आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। इन झालरों को महिलाएं ज्यादा पसंद कर रही हैं। वैरायटी के हिसाब से ही झालरों के दाम अलग-अलग हैं। इसके अलावा अराध्य लक्ष्मी और गणेश से संबंधित कैलेंडरों की बाजार में भरमार है। वहीं मिठाई की दुकानें भी सजने लगी हैं।

नगर के गांधी मार्ग, कालेज मार्ग, बजाजा बाजार आदि स्थानों पर रौनक देखते ही बन रही है। उधर महिलाओं ने भी अपने घरों में साज-सज्जा का कार्य शुरू कर दिया है। यही कारण है कि बाजार में पहले की अपेक्षा अब भीड़ भी बढ़ने लगी है।

दीपकों को अंतिम रूप

देने में जुटे कुम्हार

हालांकि कुम्हार पिछले काफी समय से दीपक बनाने में जुटे हुए थे। उनके द्वारा बनाए गए दीपक बाजार में भी आ गए हैं, लेकिन उसके बावजूद अब कुम्हार दीपावली पर्व पर दीया बनाने की प्रक्रिया को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। कुम्हारों द्वारा कई डिजाइन में तैयार किए गए दीपक लोगों को आकर्षित कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी