प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

डिबाई के के रजनी पब्लिक स्कूल के सभागार में शनिवार को विद्यालय में साइंस एवं आर्ट प्रदर्शनी आयोजित की गई। प्रदर्शनी में साइंस व कला विषय से संबंधित 250 प्रकार के मॉडल को प्रस्तुत किया। इसमें प्रमुख रूप से भविष्य का शहर लेजर लाइट अलार्म फ्लाइंग ड्रोन पेरीस्कोप स्मार्ट ग्राम इलेक्ट्रिक गेम वैक्यूम क्लीनर भविष्य की एम्बुलेंस आदि शामिल रहे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 14 Dec 2019 11:40 PM (IST) Updated:Sun, 15 Dec 2019 06:06 AM (IST)
प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

बुलंदशहर, जेएनएन। नगर के रजनी पब्लिक स्कूल के सभागार में शनिवार को विद्यालय में साइंस एवं आर्ट प्रदर्शनी आयोजित की गई। प्रदर्शनी में साइंस व कला विषय से संबंधित 250 प्रकार के मॉडल को प्रस्तुत किया। इसमें प्रमुख रूप से भविष्य का शहर, लेजर लाइट अलार्म, फ्लाइंग ड्रोन, पेरीस्कोप स्मार्ट ग्राम, इलेक्ट्रिक गेम, वैक्यूम क्लीनर, भविष्य की एम्बुलेंस, आदि शामिल रहे। प्रदर्शनी के माध्यम से छात्र छात्राओं ने अपने द्वारा बनाए गए मॉडलों से लोगों को अपने आसपास के स्थानों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया। इससे पूर्व प्रदर्शनी का शुभारंभ कार्यक्रम की मुख्य अतिथि व स्कूल की संस्थापिका रजनी सिंह ने अतिथियों के साथ फीता काट कर किया। प्रदर्शनी में छात्र छात्राओं द्वारा बनाए गए मॉडलों की जमकर सराहना की गई। अंत में निर्णायक मंडल में मौजूद डा. एससी सिंह, स्कूल की संस्थापिका रजनी सिंह, डायरेक्टर डा. जया बंसल, प्रधानाचार्य एनके त्यागी ने छात्र छात्राओं द्वारा बनाए गए मॉडलों में भविष्य का शहर को प्रथम स्थान, लेजर लाइट अलार्म को द्वितीय एवं वैक्यूम क्लीनर का तृतीय स्थान दिया। प्रदर्शनी का नगर क्षेत्र के दर्जनों स्कूल से पहुंचे छात्र छात्राओं ने अवलोकन किया।

chat bot
आपका साथी