रोडवेज कर्मचारियों ने बैठक कर किया विरोध

यूपी रोडवेज इंपलाइज यूनियन द्वारा आयोजित बैठक में आगामी दिनों में वर्तमान सरकार द्वारा परिवहन निगम का निजीकरण कराए जाने का विरोध किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Sep 2019 11:24 PM (IST) Updated:Fri, 06 Sep 2019 11:24 PM (IST)
रोडवेज कर्मचारियों ने बैठक कर किया विरोध
रोडवेज कर्मचारियों ने बैठक कर किया विरोध

बुलंदशहर, जेएनएन: यूपी रोडवेज इंपलाइज यूनियन द्वारा आयोजित बैठक में आगामी दिनों में वर्तमान सरकार द्वारा परिवहन निगम का निजीकरण कराए जाने का विरोध किया गया।

नगर के रोडवेज डिपो पर शुक्रवार दोपहर को यूपी रोडवेज इंपलाइज यूनियन के तहत एक बैठक का आयोजन किया गया। यूनियन के गाजियाबाद क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री केके शर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार आगामी दिनों में परिवहन निगम का निजीकरण करने जा रही है। जिसका यूनियन पूरी तरह से विरोध करती है। उन्होंने कहा कि परिवहन निगम का निजीकरण स्वीकार नहीं किया जाएगा। सरकार से मांग करते हुए कहा कि काफी समय से कार्य कर रहे संविदा कर्मचारियों को नियमित किया जाए। इसके अलावा खुर्जा, बुलंदशहर, हापुड़ डिपो के चालक-परिचालकों का वेतन समान किया जाए। इन दो बिदुओं सहित बैठक में कई बिदुओं पर चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय संयुक्त मंत्री ओमवीर सिंह तथा संचालन शाखा अध्यक्ष खुर्जा जगत सिंह ने किया। बैठक में संजीव कुमार, विजयपाल सिंह, निष्काम भारद्वाज, कृष्णपाल सिंह, जयप्रकाश, अजय वर्मा, अनिल शर्मा आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी