करंट की चपेट में आने से संविदाकर्मी झुलसा

बिजली विभाग की लापरवाही के चलते लाइन पर काम कर रहा एक संविदाकर्मी तार टच होने के कारण करंट की चपेट में आने से झुलस गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 30 May 2021 10:55 PM (IST) Updated:Sun, 30 May 2021 10:55 PM (IST)
करंट की चपेट में आने से संविदाकर्मी झुलसा
करंट की चपेट में आने से संविदाकर्मी झुलसा

बुलंदशहर, जेएनएन। बिजली विभाग की लापरवाही के चलते लाइन पर काम कर रहा एक संविदाकर्मी तार टच होने के कारण करंट की चपेट में आने से झुलस गया। स्वजन ने संविदाकर्मी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। शनिवार की दोपहर गांव जटपुरा में शिक्षा सदन इंटर कालेज के फूंके ट्रांसफार्मर को ठीक करने का काम चल रहा था। उसी वक्त लाइन का तार टच होने से संविदाकर्मी रामचन्द्र पुत्र किशन निवासी मोहरसा करंट की चपेट में आने से बुरी तरह से झुलस गया। जानकारी मिलने पर एसडीओ और जेई मौके पर पहुंचे और झुलसे संविदाकर्मी को उपचार के लिए जहांगीराबाद के सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र पर भर्ती कराया। जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पातल के लिए रेफर कर दिया गया। अवर अभियंता चरौरा सोनू कुमार ने बताया कि झुलसे संविदाकर्मी का उपचार बुलंदशहर के जिला अस्पातल में चल रहा हैं। जहां पर उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।

लोकसभा प्रत्याशी रहे देवीदयाल का निधन

बुलंदशहर : बुलंदशहर व गौतमबुद्धनगर लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी रहे रिटायर्ड आइएएस देवीदयाल का निधन हो गया। उनके निधन से कांग्रेसियों में शोक की लहर दौड़ गई। जिलाध्यक्ष चौधरी श्यौपाल सिंह ने रिटायर्ड आइएएस व कांग्रेस से लोक सभा प्रत्याशी रहे देवीदयाल के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह बहुत ही व्यवहार कुशल व संत स्वभाव थे। हर समय लोगों की मदद करने तैयार रहते थे। उनके निधन से पार्टी को अपूर्णीय क्षति हुई है। देवीदयाल मूल रूप से जिला औरैया के मुना गंज गांव के मूल निवासी थे। वह परिवार के साथ नोएडा के सेक्टर 44 रहते थे। उनकी अंतिम संस्कार पैतृक गांव मुना गंज जिला औरैया में किया गया। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्यौपाल सिंह, महेश शास्त्री, देवेंद्र शर्मा एडवोकेट शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी