अब जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए पालिका के नहीं लगाने होंगे चक्कर

अब जन्म और मृत्यु पंजीकरण एवं प्रमाणपत्र के लिए नगरपालिका के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। नगरपालिका में जल्द ही ई-डिस्ट्रिक सेवा आरंभ होने वाली है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Dec 2018 10:17 PM (IST) Updated:Wed, 12 Dec 2018 10:17 PM (IST)
अब जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए पालिका के नहीं लगाने होंगे चक्कर
अब जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए पालिका के नहीं लगाने होंगे चक्कर

बुलंदशहर : अब जन्म और मृत्यु पंजीकरण एवं प्रमाणपत्र के लिए नगरपालिका के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। नगरपालिका में जल्द ही ई-डिस्ट्रिक सेवा आरंभ होने वाली है। इसके बाद किसी भी जनसेवा केंद्र पर आवेदन किया जा सकेगा और वहीं से आनलाइन जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र मिल जाएगा। इसके लिए फीस जनसेवा केंद्र पर ही देनी पड़ेगी।

नगरीय क्षेत्र में नगरपालिका में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए पंजीकरण कराया जाता है। पंजीकरण के बाद नगरपालिका मृत्यु और जन्म का प्रमाणपत्र जारी करती है। अभी तक ये प्रक्रिया मैनुअल की जाती है। इसलिए जन्म मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के लिए लोगों को नगरपालिका के चक्कर लगाने पड़ते हैं। इसमें आने-जाने में काफी समय बर्बाद होता है। कई बार नगरपालिका में संबंधित बाबू के नहीं मिलने पर लोगों को निराश होकर लौटना पड़ता है। परेशान लोग अपने वार्ड के सभासदों के पास और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के पास चक्कर लगाते हैं। नगरवासियों की इसी समस्या को देखते हुए अब नगरपालिका में ई-डिस्ट्रिक सेवा शुरू होने जा रही है।

पालिका ईओ/सिटी मजिस्ट्रेट सर्वेश गुप्ता का कहना है कि 24 दिसंबर को ई-डिस्ट्रिक सेवा शुरू हो जाएगी। इसके बाद लोगों को चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगा। एक माह में सौ से अधिक लोगों को मृत्यु और जन्म प्रमाणपत्र जारी किया जाता है।

chat bot
आपका साथी