देवोत्थान एकादशी पर कराया दो कन्याओं का विवाह

देवोत्थान एकादशी पर शुक्रवार को तुलसी शालिग्राम विवाह की रस्म धूमधाम से मनाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 08 Nov 2019 11:40 PM (IST) Updated:Sat, 09 Nov 2019 06:25 AM (IST)
देवोत्थान एकादशी पर कराया दो कन्याओं का विवाह
देवोत्थान एकादशी पर कराया दो कन्याओं का विवाह

बुलंदशहर, जेएनएन: देवोत्थान एकादशी पर शुक्रवार को तुलसी शालिग्राम विवाह की रस्म धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर नगर की दो निर्धन कन्याओं का विवाह कराया गया।

बड़ा शिव मंदिर समिति के तत्वावधान में देवोत्थान एकादशी के अवसर पर शुक्रवार को तुलसी शालिग्राम विवाह की रस्म परंपरागत रूप से विधि विधान से की गई। भगवान शालिग्राम की चढ़त गाजे बाजे के साथ शिव मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए तुलसी के आंगन में पहुंची। बारातियों के स्वागत सत्कार के उपरांत फेरों सहित विवाह की सम्पूर्ण रस्म पंडित अनिल शर्मा ने संपन्न कराई। इसके बाद नगर की दो निर्धन कन्याओं का विवाह संस्कार भी मंदिर प्रांगण में कराया गया। बड़ा शिव मंदिर समिति की ओर से दोनों नव युगलों को आशीर्वाद के साथ घर गृहस्थी की आवश्यकताओं का सामान भेंट किया गया। शादी समारोह में दोनों कन्याओं की बारात का मंदिर समिति की ओर से खान पान की व्यवस्था की गई और परंपरागत रूप से विदा किया गया।

chat bot
आपका साथी