जहरखुरानी गिरोह ने चार घरों से जेवरात किए चोरी

खानपुर थाना क्षेत्र के गांव लड़ाना में जहरखुरानी गिरोह की शातिर महिला चोरों द्वारा चार घरों में घुसकर लाखों रुपए के जेवरात पर हाथ साफ करने का मामला सामने आया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 10:17 PM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 05:01 AM (IST)
जहरखुरानी गिरोह ने चार घरों से जेवरात किए चोरी
जहरखुरानी गिरोह ने चार घरों से जेवरात किए चोरी

बुलंदशहर, जेएनएन। खानपुर थाना क्षेत्र के गांव लड़ाना में जहरखुरानी गिरोह की शातिर महिला चोरों द्वारा चार घरों में घुसकर लाखों रुपए के जेवरात पर हाथ साफ करने का मामला सामने आया है। गिरोह की शातिर महिलाएं पुराने बर्तन के बदले नए बर्तन देने का बहाना करते हुए घर में घुसी थीं। पीड़ित परिवारों की महिलाओं ने थाना पुलिस को मामले के सम्बंध में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।

गांव लड़ाना निवासी महिला चंचल, रजनी, निर्देश व ममता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि विगत 21 अक्टूबर को उनके घर पर पुराने बर्तन के बदले नए बर्तन देने वाली दो महिलाएं आई थीं। बर्तन बदलने वाली दोनों महिलाओं को शिकायतकर्ता चारों महिलाओं ने बर्तन बदलने के लिए बैठाया था। चारों महिलाओं का आरोप है कि बर्तन बदलने के बाद दोनों महिलाओं ने चारों उनके सिर पर हाथ फेर दिया। जिसके बाद चारों महिलाएं अचेत हो गईं। महिलाओं के अचेत होने के बाद जहरखुरानी गिरोह की दोनों शातिर महिलाएं लाखों रुपए के जेवरात लेकर फरार हो गईं। चारों महिलाओं ने होश आने पर घर की हालत देखी तो उनके होश उड़ गए। पीड़ित महिलाओं ने पुलिस ने कार्यवाही की गुहार लगाई है। वहीं थाना प्रभारी नरेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया है कि मामला जानकारी में है। महिलाओं के द्वारा दी जा रही जानकारी के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी