मंहगाई पर लगे लगाम, सस्ता हो गैस सिलेंडर

गैस सिलेंडर के दिन-प्रतिदिन बढ़ते हुए दाम रसोई के बजट को बिगाड़ रख है। जिससे गृहणियों को रसोई चलाना भारी पड़ रहा है। कई वित्त मंत्री बदले पर रसोईघर को उनसे कुछ नहीं मिल पाया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Jan 2020 08:20 PM (IST) Updated:Sun, 26 Jan 2020 06:04 AM (IST)
मंहगाई पर लगे लगाम, सस्ता हो गैस सिलेंडर
मंहगाई पर लगे लगाम, सस्ता हो गैस सिलेंडर

बुलंदशहर, जेएनएन। गैस सिलेंडर के दिन-प्रतिदिन बढ़ते हुए दाम रसोई के बजट को बिगाड़ रख है। जिससे गृहणियों को रसोई चलाना भारी पड़ रहा है। कई वित्त मंत्री बदले पर रसोईघर को उनसे कुछ नहीं मिल पाया है। जिससे गृहणियों को रसोई चलाना भारी पड़ रहा है। इस बार गृहणियों को बजट में महिला वित्त मंत्री से राहत मिलने की उम्मीद है। गैस सिलेंडर के दाम कम होने के साथ ही खाद्य वस्तुओं के दाम कम होने की आस गृहणियों को आने वाले बजट से लगी हुई है।

रसोई घर के सामान से लेकर गैस सिलेंडर के दाम उछाल भर रहे हैं। महंगाई के चलते मध्यम परिवारों के रसोई से स्वाद गायब होता जा रहा है। जिससे खाद्य वस्तुओं से लेकर गैस सिलेंडर पर बढ़े दामों ने रसोईघर का पूरा बजट बिगाड़ दिया है। घरेलू महिलाओं के लिए रसोई चलाना टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। कई बजट आने के बाद भी रसोईघर को कई सालों से राहत नहीं मिल पाई है। इस बार महिला वित्त होने के नाते आधी 1आबादी को बजट से काफी उम्मीद है।

.......

बोली महिलाएं

बजट में खाद्य वस्तुओं पर लगी जीएसटी को कम होनी चाहिए। दाल और मिर्च मसालों पर दोहरी जीएसटी का असर रसोई के बजट को बिगाड़ रख है। लेकिन इस बार बजट में खाद्य वस्तुओं के दाम कम होने से रसोई का बिगड़ा बजट सही हो पाएगा।

- माधवी सिंह

पिछले कई बजट में रसोईघर को कुछ नहीं मिल पाया है। दिन-प्रतिदिन बढ़ रही महंगाई ने रसोईघर से स्वाद ही गायब कर दिया है। तेल, रिफाइंड तथा अन्य सामान की कीमत कम होनी चाहिए। सामान की कीमत होने से फिर जायका बढ़ेगा।

- रजनी देवी साल दर साल बजट से रसोईघर को कुछ नहीं मिल पा रहा है। इस बार बजट में गैस सिलेंडर के दाम कम होने चाहिए। गैस सिलेंडर के साल दर साल बढ़ रहे दामों ने पूरा बजट ही बिगाड़ दिया है। बजट में रसोईघर को राहत मिलने की पूरी उम्मीद है।

- ममता शर्मा

......

महिला वित्त मंत्री से गृहणियों को बजट से काफी उम्मीद है। बजट में रसोईघर पर पड़ रही महंगाई की मार से राहत मिलनी चाहिए। रसोईघर को ध्यान में रखते हुए बजट पेश होना चाहिए।

- अर्चना जौहरी

chat bot
आपका साथी