झमाझम बारिश से शहर पानी-पानी

बुलंदशहर : लगातार चार दिन से मेहरबानी बरसा रहे बादलों ने शनिवार को भी दोपहर बाद करी

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 Sep 2018 10:10 PM (IST) Updated:Sat, 08 Sep 2018 10:10 PM (IST)
झमाझम बारिश से शहर पानी-पानी
झमाझम बारिश से शहर पानी-पानी

बुलंदशहर : लगातार चार दिन से मेहरबानी बरसा रहे बादलों ने शनिवार को भी दोपहर बाद करीब एक घंटे झमाझम बारिश कर शहर में पानी-पानी कर दिया। बारिश से शहर के कई मोहल्लों में जलभराव हो गया। बारिश से मौसम दोपहर बाद ठंडा हो गया।

शनिवार को सुबह कुछ देर तक मौसम साफ रहा। लेकिन दोपहर एक बजे अचानक आसमान में काले बादल छाए और बारिश शुरु हो गई। एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई। इसके बाद दो से तीन बजे तक रिमझिम फुव्हारें पड़ती रही। इसके बाद शाम पांच बजे फिर बूंदाबांदी शुरु हो गई। बारिश से तापमान सुहावना हो गया। दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश से भूड़ चौराहा, कलेक्ट्रेट गेट, कालाआम चौराहा, काशीराम कालोनी, आनन्द विहार, ताज मस्जिद गली, किदवई नगर, अनूपशहर रोड मार्केट, शिकारपुर रोड, हाइडिल कालोनी में जलभराव हो गया। जलभराव होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जलभराव से परेशान लोगों ने नगरपालिका को फोन किए। जनता के फोन पहुंचने पर नगरपालिका की टीम जल निकासी के लिए पहुंची। नगरपालिका ईओ एके ¨सह बारिश इतनी नहीं हुई है, कि जलभराव हो जाए।

chat bot
आपका साथी