हर्ष फायरिग का वीडियो वायरल, अज्ञात में मुकदमा दर्ज

नगर कोतवाली क्षेत्र की नरसल घाट पुलिस चौकी क्षेत्र में शनिवार की रात ताबड़तोड़ फायरिग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। यह फायरिग एक शादी समारोह के दौरान की जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Oct 2019 11:12 PM (IST) Updated:Sun, 20 Oct 2019 11:12 PM (IST)
हर्ष फायरिग का वीडियो वायरल, अज्ञात में मुकदमा दर्ज
हर्ष फायरिग का वीडियो वायरल, अज्ञात में मुकदमा दर्ज

बुलंदशहर, जेएनएन। नगर कोतवाली क्षेत्र की नरसल घाट पुलिस चौकी क्षेत्र में शनिवार की रात ताबड़तोड़ फायरिग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। यह फायरिग एक शादी समारोह के दौरान की जा रही है। इस मामले में एसएसपी के आदेश में अज्ञात लोगों के खिलाफ नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

शनिवार को भी नरसल घाट पुलिस चौकी क्षेत्र में ऐसा ही हुआ। इस क्षेत्र में रहने वाले एक युवक की शादी थी। बरात दुल्हन लेकर लौटी थी। इसी दौरान एक युवक राइफल से गोलियां चलाता है। इससे पहले एक युवक पिस्टल से एक फायर करता है। कुछ युवक वहीं पर खड़े हुए वीडियो बना रहे हैं। एक 24 सेकेंड का वीडियो वायरल हुआ है। हैरत की बात यह है कि जहां पर फायरिग की जा रही है। वहां पर रोड से काफी संख्या में लोग वाहनों से गुजर रहे हैं। यदि किसी राहगीर को गोली लग जाती तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी। उधर, इस मामले में नगर कोतवाली इंचार्ज अरुणा राय ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

दरअसल, सरकार ने हर्ष फायरिग पर पाबंदी लगाई हुई है। हर्ष फायरिग से प्रदेश में कई लोगों की जान चुकी है। कई ऐसे बड़े मामले भी हो चुके, जो काफी चर्चित रहे। बावजूद इसके लोग हर्ष फायरिग करने से बाज नहीं आते हैं।

इन्होंने कहा.

वीडियो की जानकारी है। इस मामले में अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। वीडियो में चिह्नित कर लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा।

संतोष कुमार सिंह, एसएसपी

chat bot
आपका साथी