हाथ से तैयार मोमबत्ती करेंगी दीपावली पर घर को रोशन

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का सरकारी सपना अधिकारियों के प्रयास से खूब उड़ान भर रहा है। ब्लाक में दर्जनों समूह ऐसे हैं जिनमें शामिल महिलाओं ने अपने दम पर समाज में अलग पहचान बनाई है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Oct 2020 11:52 PM (IST) Updated:Wed, 21 Oct 2020 11:52 PM (IST)
हाथ से तैयार मोमबत्ती करेंगी दीपावली पर घर को रोशन
हाथ से तैयार मोमबत्ती करेंगी दीपावली पर घर को रोशन

बुलंदशहर, जेएनएन। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का सरकारी सपना अधिकारियों के प्रयास से खूब उड़ान भर रहा है। ब्लाक में दर्जनों समूह ऐसे हैं, जिनमें शामिल महिलाओं ने अपने दम पर समाज में अलग पहचान बनाई है। इन महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे मसाले, धूपबत्ती, कपड़े, मास्क जनपद समेत आसपास के शहरों में धूम मचा रहें हैं। इन उत्पादों की बिक्री से इन महिलाओं के घर का खर्च चलता है। अब अधिकारियों ने चार समूहों की महिलाओं को मोमबत्ती बनाने का काम दिया है। इसके लिए समूह में शामिल 36 महिलाओं को आरसेटी के कर्मचारी प्रशिक्षित कर रहे हैं। बताया गया है कि महिलाओं का यह प्रशिक्षण दस दिन में पूरा हो जाएगा। प्रशिक्षण पूरा होते ही महिलाएं मोमबत्ती बनानी शुरू कर देंगी। इन मोमबत्ती का प्रयोग दीवाली पर होगा। ब्लाक के एडीओ आइएसवी लोकचंद ने बताया कि मोमबत्ती बनाने की जिम्मेदारी ब्लाक के विनायक स्वयं सहायता समूह, अंबेडकर स्वयं सहायता समूह, माता लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह, राधाकृष्ण स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को मिली है। उनके मुताबिक ब्लाक का एक समूह सरकारी कार्यो को दर्शाने वाली पट्टिका तैयार कर रहा है, जिसकी अधिकारियों ने सराहना की है।

chat bot
आपका साथी