अज्ञात वाहन ने किसान को रौंदा, मौत

स्याना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरौली बासुदेवपुर निवासी करीब 35 वर्षीय बृजेश कुमार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में बृजेश की मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक ब्रजेश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Feb 2020 10:55 PM (IST) Updated:Sun, 23 Feb 2020 10:55 PM (IST)
अज्ञात वाहन ने किसान को रौंदा, मौत
अज्ञात वाहन ने किसान को रौंदा, मौत

बुलंदशहर, जेएनएन। स्याना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरौली बासुदेवपुर निवासी करीब 35 वर्षीय बृजेश कुमार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में बृजेश की मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक ब्रजेश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों के अनुसार शनिवार की रात लगभग नौ बजे बृजेश अपने खेतों पर पानी लगाकर घर वापस लौट रहा था। उसी दौरान स्याना-बुलंदशहर हाइवे पर पीछे से तेज गति से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने बृजेश को टक्कर मार दी। बृजेश की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद परिजनों घटना स्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। समाचार लिखे जाने तक मृतक के परिजनों की ओर से कोतवाली पर कोई लिखित तहरीर नहीं दी गयी थी।

chat bot
आपका साथी