सर्राफ पर किया जानलेवा हमला

सर्राफ पर किया जानलेवा हमला

By JagranEdited By: Publish:Sun, 14 Aug 2022 08:31 PM (IST) Updated:Sun, 14 Aug 2022 08:31 PM (IST)
सर्राफ पर किया जानलेवा हमला
सर्राफ पर किया जानलेवा हमला

सर्राफ पर किया जानलेवा हमला

बुलंदशहर, जेएनएन। नगर कोतवाली के शेखसराय मोहल्ले में कुछ युवकों ने अभद्रता का विरोध करने पर सर्राफ पर धारदार हथियारों हमला कर दिया। सर्राफ गंभीर से घायल हो गया। लोगों को आता देख आरोपित भाग गए। पीड़ित ने एक नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

नगर कोतवाली के शेखसराय मोहल्ला निवासी सर्राफ कमल कुमार ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि एक युवक अपने दो अन्य साथियों के साथ उसके घर के बाहर अभद्रता कर रहा था। पीड़ित ने विरोध किया तो आरोपितों ने धारदार हथियार से उस पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले से सिर व पीठ आदि स्थानों पर चोट लगने से वह घायल हो गया। शोर मचाते लोगों को आता देख आरोपित भाग गए। पीड़ित ने पुलिस से आरोपित गौरव लोधी व दो अज्ञात आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नगर कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपितों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है।

chat bot
आपका साथी