दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को बेरहमी से पीटा

दहेज में चार लाख की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को बेरहमी से पीटकर घायल कर घर से निकाल दिया। पीड़िता को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Jan 2022 08:26 PM (IST) Updated:Sat, 15 Jan 2022 08:26 PM (IST)
दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को बेरहमी से पीटा
दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को बेरहमी से पीटा

बुलंदशहर, जेएनएन। सिकंदराबाद : दहेज में चार लाख की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को बेरहमी से पीटकर घायल कर घर से निकाल दिया। पीड़िता को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्षेत्र के गांव गेंदपुर शेखपुर निवासी गुलशन पुत्री बाबू खां ने बताया कि उसका निकाह बुलंदशहर के सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव याकुबपुर निवासी महबूब पुत्र ताज मोहम्मद के साथ हुआ है। मायके पक्ष ने हैसियत के अनुसार छह लाख का दान दहेज दिया था। लेकिन ससुराल पक्ष के लोग इससे खुश नहीं थे। कई बार मारपीट की। पिता की मौत के कारण मांग पूरी होने में असमर्थता जताने पर गत 11 जनवरी को पति समेत ससुरालियों ने एक राय होकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की।

सूचना पर मायके पक्ष के लोग ससुराल पहुंचे और ससुरालियों को समझाया। आश्वासन देने के बाद मायके पक्ष के लोग घर से चले गए। इसके बाद आरोपितों ने घर से निकाल दिया। मांग पूरी न होने पर ससुराल आने पर हत्या की धमकी दी। किसी तरह पीड़िता ने कोतवाली पुलिस व मायके पक्ष को सूचना दी। जिस पर पुलिस ने घायल पीड़िता को उपचार के लिए भर्ती कराया। बुधवार को पीड़िता ने कोतवाली पर पति महबूब, सास परवीन, ससुर ताज मोहम्मद, देवर शाहरूख समेत पांच के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने पीड़िता के मेडिकल की जांच के बाद आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी