पुलिस गलतियां छिपाने के लिए निर्दोषों को फंसा रही: लोधी

बुलंदशहर: स्याना विधायक देवेंद्र ¨सह लोधी ने बताया कि ¨चगरावठी घटना बेहद ¨नदनीय है। कहा

By JagranEdited By: Publish:Tue, 04 Dec 2018 10:54 PM (IST) Updated:Tue, 04 Dec 2018 10:54 PM (IST)
पुलिस गलतियां छिपाने के लिए निर्दोषों को फंसा रही: लोधी
पुलिस गलतियां छिपाने के लिए निर्दोषों को फंसा रही: लोधी

बुलंदशहर: स्याना विधायक देवेंद्र ¨सह लोधी ने बताया कि ¨चगरावठी घटना बेहद ¨नदनीय है। कहा कि घटना के बाद पुलिस अपनी गलतियों को छिपाने के लिए निर्दोष ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं को फंसा रही है। किसी भी निर्दोष व्यक्ति का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। कुछ अधिकारी सरकार की छवि खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। यह घटना पूरी तरह से पुलिस-प्रशासन की गलती से हुई है। क्षेत्र में गोकशी की घटना के बाद उन्होंने तत्काल जिलाधिकारी और एसएसपी को फोन किया था, लेकिन दोनों ने फोन रिसीव नहीं किया था। अफसरों ने इज्तिमा कार्यक्रम में लगभग दो लाख लोगों की अनुमति दी थी, लेकिन कार्यक्रम में लगभग 30 से 40 लाख एकत्रित हो गए। इससे जिले में दहशत का माहौल बन गया। दूसरी ओर इज्तिमा कार्यक्रम के दौरान स्याना में गोकशी की दो घटनाएं हुई हैं। जिले में सावन माह में और गोपाष्टमी के दिन भी खुर्जा में गोकशी की घटना हुई। इससे साफ है कि पुलिस-प्रशासन गोकशी को संरक्षण दे रहा है। ¨चगरावठी सहित अन्य मामलों की जानकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी करेंगे।

गुलावठी: भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्या विनीता ¨सह ने ¨चगरावठी घटना में कोतवाल और छात्र की मौत को बेहद दुखद व दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। घटना की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों को कठोर सजा दिलाने की मांग की है।

शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील

बुलंदशहर: मंगलवार को स्वराज अभियान बुलंदशहर की जिला कार्यालय पर बैठक हुई। जिला प्रभारी आत्म प्रकाश ¨सह ने ¨चगरावठी घटना में स्याना कोतवाल और युवक की मौत को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। सभी धर्मों के लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उधर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं की भी कार्यालय पर आपात बैठक हुई। जिलाध्यक्ष विकास शर्मा ने ¨चगरावठी घटना की कड़े शब्दों में ¨नदा की। उन्होंने शासन से घटना की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। पार्टी से जुड़े अधिवक्ता उपेंद्र शर्मा ने जिले की फिजा बिगाड़ने वाले खिलाफ सख्त कार्रवाई करने पर जोर दिया। इस दौरान संजय मित्तल, मनीषा शर्मा, पूजा शर्मा, रवि शर्मा, खगेश, अमित रोनाल्ड व शैलेंद्र ¨सह लोधी आदि मौजूद रहे। जिले की फिजा बिगाड़ने का प्रयास: सीपीआइ

बुलंदशहर: सीपीआइ (एम) के जिला सचिव चंद्रपाल ¨सह ने कहा कि ¨चगरावठी की घटना को साजिश के तहत अंजाम दिया गया। जिले की फिजा बिगाड़ने का प्रयास है। घटना निदंनीय है। उन्होंने शासन से मृतक के परिजनों को जल्द सहायता राशि दिए जाने की भी मांग की है।

chat bot
आपका साथी