भापजा प्रदेश प्रभारी का टोल प्लाजा पर किया स्वागत

शुक्रवार को दिल्ली से अलीगढ़ कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे प्रदेश प्रभारी व सांसद राधा मोहन सिंह का लुहारली टोल प्लाजा पर भाजपाइयों ने फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह पांच मिनट भाजपाइयों से मिलने के बाद अलीगढ़ रवाना हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 11 Dec 2020 11:44 PM (IST) Updated:Fri, 11 Dec 2020 11:44 PM (IST)
भापजा प्रदेश प्रभारी का टोल प्लाजा पर किया स्वागत
भापजा प्रदेश प्रभारी का टोल प्लाजा पर किया स्वागत

जेएनएन, बुलंदशहर। शुक्रवार को दिल्ली से अलीगढ़ कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे प्रदेश प्रभारी व सांसद राधा मोहन सिंह का लुहारली टोल प्लाजा पर भाजपाइयों ने फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह पांच मिनट भाजपाइयों से मिलने के बाद अलीगढ़ रवाना हो गए। उनके स्वागत के लिए सुबह से ही पार्टी के लोग टोल प्लाजा पर पहुंचकर इंतजार में खड़े रहे। इस बीच टोल प्लाजा पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति भी बनी। लेकिन पुलिस बल ने मशक्कत कर वाहनों का आवागमन सुचारू कराया। मौके पर डिबाई विधायक अनीता लोधी, जिला अध्यक्ष अनिल सिसौदिया, क्षेत्रीय विधायक बिमला सोलंकी, सांसद प्रतिनिधि सुरेश शर्मा, डीके शर्मा, सचिन शर्मा, हेमंत शर्मा, समेत पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे। निर्धन परिवार की कन्या के लिए दिया दहेज का सामान

संवाद सहयोगी, खुर्जा : निर्धन परिवार की कन्या के लिए इनरव्हील क्लब द्वारा दहेज का सामान दिया गया। इससे पहले भी क्लब द्वारा गरीब लड़कियों की शादी में मदद की जा चुकी है।

शुक्रवार को पंचवटी कालोनी में इनरव्हील क्लब की सदस्य एकत्र हो गईं। जहां क्लब की अध्यक्ष तनुजा चौधरी ने कहा कि पिछले काफी समय से क्लब द्वारा गरीबों की मदद की जा रही है। अब शुक्रवार को एक गरीब बिटिया की शादी में क्लब द्वारा 5100 रुपये और दहेज का कुछ सामान दिया गया है। वहीं उन्होंने बताया कि इससे पहले भी क्लब द्वारा आपसी सहयोग से कई गरीब लड़कियों की शादी में मदद की जा चुकी है। इस दौरान गुंजन अग्रवाल, पूनम सिघल, डा. वैशाली गुप्ता आदि मौजूद रहीं।

chat bot
आपका साथी