पेड़ पर ही पक्षियों के लिए दाना-पानी का किया इंतजाम

लॉकडाउन में लोग घरों में कैद हैं। भूख-प्यास से पक्षियों का भी भीषण गर्मी में बुरा हाल है। ऐसे में भाजयुमो के नगराध्यक्ष और उनकी टीम लोगों के साथ पक्षियों की भी सुध ले रही है। पेड़ों पर ही दाना-पानी का इंतजाम करने में जुटी है। नगराध्यक्ष गौरव शर्मा ने बताया कि साथियों के साथ मिलकर 50 पेड़ों पर मिट्टी के दो-दो बर्तन लटकाए हैं। एक बर्तन में गेहूं-चावल दाना आदि और दूसरे में पानी की व्यवस्था की है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 May 2020 04:54 PM (IST) Updated:Thu, 28 May 2020 04:54 PM (IST)
पेड़ पर ही पक्षियों के लिए दाना-पानी का किया इंतजाम
पेड़ पर ही पक्षियों के लिए दाना-पानी का किया इंतजाम

बुलंदशहर, जेएनएन। लॉकडाउन में लोग घरों में कैद हैं। भूख-प्यास से पक्षियों का भी भीषण गर्मी में बुरा हाल है। ऐसे में भाजयुमो के नगराध्यक्ष और उनकी टीम लोगों के साथ पक्षियों की भी सुध ले रही है। पेड़ों पर ही दाना-पानी का इंतजाम करने में जुटी है। नगराध्यक्ष गौरव शर्मा ने बताया कि साथियों के साथ मिलकर 50 पेड़ों पर मिट्टी के दो-दो बर्तन लटकाए हैं। एक बर्तन में गेहूं-चावल दाना आदि और दूसरे में पानी की व्यवस्था की है। प्रतिदिन सुबह इन बर्तनों में दाना-पानी डालते हैं। उन्होंने बताया कि लोगों को पक्षियों के लिए दाना-पानी का इंतजाम करना चाहिए। इस कार्य में जीतन शर्मा, लोकेश, गौरव वर्मा, गोलू माहौर, रोहित, मयंक आदि का सहयोग रहा।

chat bot
आपका साथी