100 बेड का अस्पताल शुरू, कोरोना संक्रमित मरीजों का अब मिलेगा बेहतर इलाज

डिबाई तहसील के पीछे बने 100 बेड के सरकारी अस्पताल पर सोमवार को कोविड के मरीजों की उपचार व्यवस्था शुरू हो गई है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 May 2021 11:28 PM (IST) Updated:Mon, 10 May 2021 11:28 PM (IST)
100 बेड का अस्पताल शुरू, कोरोना संक्रमित मरीजों का अब मिलेगा बेहतर इलाज
100 बेड का अस्पताल शुरू, कोरोना संक्रमित मरीजों का अब मिलेगा बेहतर इलाज

बुलंदशहर, जेएनएन। डिबाई तहसील के पीछे बने 100 बेड के सरकारी अस्पताल पर सोमवार को कोविड के मरीजों की उपचार व्यवस्था शुरू हो गई है। अब तक यह अस्पताल सामान्य मरीजों को उपचार दे रहा था। विधायक अनीता लोधी ने विधिवत हास्पिटल का शुभारंभ किया।

सोमवार को अधिकारियों ने इस अस्पताल को कोविड एल 1 अस्पताल में परिवर्तित कर दिया। अब इस अस्पताल में कोरोना से संक्रमित मरीजों का उपचार किया जाएगा। अस्पताल की शुरूआत डिबाई विधायक डा. अनीता लोधी राजपूत ने की। अस्पताल में पहले दिन इछावरी का एक मरीज भर्ती किया गया। अधिकारियों ने इस अस्पताल में 50 बेड निर्धारित किए हैं। अस्पताल में अभी आईसीयू और वेंटीलेटर की सुविधा नहीं है।

अस्पताल में कोरोना के मरीजों का उपचार शुरू होने से क्षेत्रीय लोगों में खुशी का माहौल है। अब उन्हें उपचार के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। वहीं, अस्पताल पर तैनात चिकित्सकों ने विभागीय अधिकारियों से अस्पताल के लिए आक्सीजन के जंबो सिलेंडर की मांग की है। उनका कहना है कि इन सिलेंडर के मिलने से अस्पताल पर आक्सीजन भरपूर मात्रा में रहेगी। डिबाई विधायक डा. अनीता लोधी राजपूत ने बताया कि विभाग पिछले वर्ष भी अस्पताल को कोविड के लिए तैयार करना चाहता था, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। बीते शनिवार को अधिकारियों ने अस्पताल का निरीक्षण करते हुए यहां पर संक्रमित मरीजों के उपचार की व्यवस्था शुरू कर दी है।

2746 को लगा राहत का टीका

बुलंदशहर : जनपद में 58 केंद्रों पर टीकाकरण अभियान के तहत 2746 लोगों को राहत का टीका लगाया गया है। टीकाकरण केंद्रों पर लोग कम संख्या में पहुंच रहे हैं। जनपद में सोमवार को 58 केंद्रों पर 2746 लोगों को राहत का टीका लगाया गया है।

chat bot
आपका साथी