शबनम की सुरक्षा ताक पर रख रही पुलिस : समीना

बुलंदशहर: समाजसेवी डा. समीना ने कहा कि बुलंदशहर की पुलिस शबनम की सुरक्षा को ताक पर र

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Sep 2018 09:47 PM (IST) Updated:Fri, 14 Sep 2018 09:47 PM (IST)
शबनम की सुरक्षा ताक पर रख रही पुलिस : समीना
शबनम की सुरक्षा ताक पर रख रही पुलिस : समीना

बुलंदशहर: समाजसेवी डा. समीना ने कहा कि बुलंदशहर की पुलिस शबनम की सुरक्षा को ताक पर रख रही है।

डा. समीना का आरोप है कि गुरुवार को पुलिस के साथ रानी शबनम को मेरठ मेडिकल कालेज ले जाया गया। इतना गंभीर मामला होते हुए भी मेडिकल कालेज प्रशासन ने उसे प्राथमिक उपचार देकर देर रात घर जाने को कह दिया। शबनम के साथ गई महिला पुलिसकर्मी रात में ही उसे ड्यूटी खत्म होने की बात कहकर छोड़ आई। अन्य महिला पुलिसकर्मी भी नहीं पहुंची। साथ गए पुरुष पुलिसकर्मियों ने उसे एक निजी घर में रखा। वहां से सुबह उसे बुलंदशहर लाया गया। समीना का कहना है कि रानी शबनम ने उन्हें यह जानकारी एक पुलिसकर्मी के फोन से दी। उसने बताया कि उसका फोन घर छूट गया है। अब रानी शबनम कहां है? इसकी जानकारी न होने की बात समीना ने कही।

chat bot
आपका साथी